विदेश

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: ईस्टर मौके पर बम विस्फोट के दो सप्ताह बाद फिर से खुलेंगे स्कूल

देश में सबसे भीषण आतंकी हमले के दो सप्ताह के बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को श्रीलंका में फिर से स्कूल खुलेंगे...

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: ईस्टर मौके पर बम विस्फोट के दो सप्ताह बाद फिर से खुलेंगे स्कूल
श्रीलंका पुलिस (Photo Credit- IANS)

कोलंबो:  देश में सबसे भीषण आतंकी हमले के दो सप्ताह के बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को श्रीलंका (Sri Lanka) में फिर से स्कूल खुलेंगे. हमले के बाद अधिकारियों ने शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया था. गत 21 अप्रैल को एक महिला सहित नौ आत्मघाती हमलावरों द्वारा तीन चर्चों और तीन लक्जरी होटलों में किए गये हमले में 253 लागों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक घायल हो गये थे.

हमले के बाद अधिकारियों ने अगले आदेश तक स्कूलों को बंद कर दिया था. कोलंबो पेज की खबर के मुताबिक, सोमवार को छठी से लेकर 13 वीं कक्षा तक के सभी सरकारी स्कूलों का दूसरा सत्र शुरू हो जाएगा. पहली से लेकर पांचवीं तक का दूसरा सत्र 13 मई को शुरू होगा.

यह भी पढ़ें: तिरुवनंतपुरम में श्रीलंकाई नागरिक बिना पासपोर्ट और वीजा दस्तावेज के गिरफ्तार

हालांकि, सरकारी सूचना के महानिदेशक नलका कलुवेवा के मुताबिक, कक्षा छठी और उससे ऊपर की कक्षाएं ही चलेंगी. मंत्री अकिला विराज करियावासम ने बताया कि स्कूल के नए सत्र की शुरूआत के साथ स्कूल परिसरों में एक विशेष सुरक्षा कार्यक्रम को लागू किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2019 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).