सऊदी अरब ने पुरुष नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत चार देशों की महिलाओं से नहीं कर सकेंगे शादी: रिपोर्ट

सऊदी अरब (Saudi Arab) ने अपने देश के पुरुषों को पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से शादी करने से रोक दिया है. पाकिस्तानी अखबार डॉन ने सऊदी मीडिया के एक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: AFP)

सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने अपने देश के पुरुषों को पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से शादी करने से रोक दिया है. पाकिस्तानी अखबार डॉन ने सऊदी मीडिया के एक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी. अनौपचारिक आंकड़ों के अनुसार सऊदी में फिलहाल इन चार देशों की 50,000 महिलाएं रहती हैं. मक्का के पुलिस महानिदेशक मेजर जनरल असफ अल-कुरैशी के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशियों से शादी करने की इच्छा रखने वाले सऊदी पुरुषों को अब सख्त नियमों का सामना करना पड़ेगा. Sri Lanka: देश की सुरक्षा को लेकर श्रीलंका में बुर्का पहनने पर लगेगा बैन, 1 हजार से अधिक इस्लामिक स्कूल किये जाएंगे बंद.

डॉन के अनुसार यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि सऊदी पुरुषों को विदेशियों से शादी करने से रोका जा सके. इसके साथ ही विदेशियों के साथ शादी की अनुमति जारी करने से पहले अतिरिक्त नियम तय किए गए हैं. असफ अल-कुरैशी ने कहा- विदेशी महिलाओं से शादी करने की इच्छा रखने वालों को पहले सरकार की सहमति लेनी होगी.

विदेशी महिलाओं से शादी करने की इच्छा रखने वालों को पहले सरकार की सहमति लेनी होगी और आधिकारिक चैनलों के माध्यम से शादी के आवेदन प्रस्तुत करने होंगे. कुरैशी ने कहा कि तलाकशुदा पुरुषों को तलाक के छह महीने के भीतर आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. अधिकारी ने कहा कि आवेदकों की उम्र 25 से अधिक होनी चाहिए.

रिपोर्ट में कहा गया है कि 'अगर आवेदक पहले से ही शादीशुदा है, तो उसे अस्पताल से एक रिपोर्ट देनी होगी जो यह साबित करे कि उनकी पत्नी या तो विकलांग है, पुरानी बीमारी से पीड़ित है या बांझ है.'

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final 2 Match Winner Prediction: क्या सेमीफाइनल में पाकिस्तान महिला टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाएगी श्रीलंका? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka Women vs Pakistan Women, Semi-Final 2 Pitch Report: दुबई में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

How And Where To Watch England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd Test Match Day 2 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Sri Lanka Women vs Pakistan Women, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Preview: दुबई में आज खेला जाएगा श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स