वायरल

Satkhira-4 MP Viral Video Controversy: बांग्लादेश के सांसद जीएम नजरुल इस्लाम का महिला के साथ वीडियो वायरल; दूसरी पत्नी होने का किया दावा

बांग्लादेश की सातखीरा-4 सीट से जमात-ए-इस्लामी के सांसद जीएम नजरुल इस्लाम का एक महिला के साथ सीसीटीवी फुटेज लीक होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. सांसद ने फेसबुक पर सफाई जारी करते हुए महिला को अपनी कानूनी रूप से ब्याही दूसरी पत्नी बताया है और वीडियो लीक करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Satkhira-4 MP Viral Video Controversy: बांग्लादेश के सांसद जीएम नजरुल इस्लाम का महिला के साथ वीडियो वायरल; दूसरी पत्नी होने का किया दावा
सतखिरा-4 एमपी वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (Photo Credits: X/@MahfujShohag)

ढाका: बांग्लादेश (Bangladesh) की सातखीरा-4 (Satkhira-4) (श्यामनगर) सीट से जमात-ए-इस्लामी (Jamaat-e-Islami) के सांसद जीएम नजरुल इस्लाम (GM Nazrul Islam) का एक निजी कमरे का सीसीटीवी वीडियो (CCTV Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचलों का दौर शुरू हो गया है. वीडियो को लेकर बढ़ती चर्चाओं के बीच मंगलवार, 21 जुलाई को सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया.

अपने बयान में सांसद ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रही महिला उनकी कानूनी रूप से ब्याही दूसरी पत्नी मरियम बेगम हैं. उन्होंने बताया कि दोनों का विवाह बीते 17 जून को एक पारिवारिक समारोह में हुआ था. यह भी पढ़ें: 19-Minute 34-Second Viral Video Link: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 19 मिनट 34 सेकेंड का वीडियो, जानें क्यों शेयर करना पड़ सकता है भारी

ब्लैकमेलिंग और साजिश का लगाया आरोप

सांसद नजरुल इस्लाम ने वीडियो लीक होने की घटना को अपनी सामाजिक और राजनीतिक छवि धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि 13 जुलाई को वे अपनी पहली पत्नी मकसूदा बेगम और दूसरी पत्नी मरियम बेगम के साथ ढाका के मोगबाजार स्थित अपने ससुर मोहम्मद मासूम बिल्ला के व्यावसायिक कार्यालय गए थे.

सांसद के अनुसार, उनके चालक और दूसरी पत्नी के मामा उबैदुल्लाह ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उन्हें कमरे में बंधक बना लिया और 1 लाख टका की वसूली की. बाद में कई लाख रुपये अतिरिक्त मांगने पर जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो उनके निजी पलों के सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर लीक कर दिया गया.

जमात-ए-इस्लामी ने की विवाह की पुष्टि

मामले में विवाद बढ़ने के बाद स्थानीय पार्टी नेतृत्व ने सांसद के दावों का समर्थन किया है. सातखीरा जिला जमात-ए-इस्लामी के सचिव मौलाना अजीजुर रहमान ने पुष्टि की कि वीडियो में दिख रही महिला सांसद की दूसरी पत्नी ही हैं.

पार्टी अधिकारी के अनुसार, उन्होंने सांसद की पहली पत्नी से भी बातचीत की है, जिन्होंने पुष्टि की है कि यह शादी दोनों परिवारों की सहमति से तय हुई थी. उम्र के अंतर के कारण इस विवाह को सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया गया था, हालांकि दोनों परिवार के रूप में साथ रह रहे हैं.

कानूनी कार्रवाई की मांग

सांसद नजरुल इस्लाम ने निजता के हनन (Privacy Breach) की कड़ी निंदा करते हुए कानून प्रवर्तन एजेंसियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने अपने ड्राइवर उबैदुल्लाह और ब्लैकमेलिंग में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2026 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).