Han Jong-hee Dies: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन हान जोंग-ही का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत; उद्योग जगत में शोक की लहर

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन हान जोंग-ही का 63 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उद्योग सूत्रों के अनुसार, उन्हें बीते सप्ताहांत हार्ट अटैक आया था

Samsung Electronics Co-CEO Han Jong-hee Dies: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन हान जोंग-ही का 63 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उद्योग सूत्रों के अनुसार, उन्हें बीते सप्ताहांत हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. 1962 में जन्मे हान जोंग-ही को टीवी इंडस्ट्री के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता था. उनकी अगुवाई में सैमसंग ने लगातार 19 वर्षों तक दुनिया की नंबर 1 टीवी ब्रांड की पोजीशन बनाए रखी.

कंपनी के अंदर उन्हें "मिस्टर राइनोसरस" (गैंडा) कहा जाता था, क्योंकि वे कड़ी मेहनत और हर चुनौती का डटकर सामना करने के लिए जाने जाते थे.

ये भी पढें: Pilot Forgets His Passport: पायलट द्वारा अपना पासपोर्ट भूलने के बाद अमेरिकी विमान ने शंघाई के लिए डिपार्चर के डेढ़ घंटे बाद लिया यू-टर्न -देखें वीडियो

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन हान जोंग-ही का निधन

सैमसंग में लंबा और शानदार करियर

हान जोंग-ही 1988 में सैमसंग के टीवी डेवलपमेंट टीम में शामिल हुए थे. उन्होंने कंपनी के डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को नए मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. 2021 में उन्हें वाइस चेयरमैन के पद पर प्रमोट किया गया और तब से वह डिवाइस एक्सपीरियंस (DX) डिवीजन का नेतृत्व कर रहे थे, जो सैमसंग के टीवी, होम अप्लायंसेज और स्मार्टफोन बिजनेस की जिम्मेदारी संभालता है.

आखिरी दिनों तक काम में सक्रिय रहे

हान जोंग-ही निधन से कुछ ही दिन पहले तक अपने काम में पूरी तरह सक्रिय थे. बीते बुधवार को उन्होंने कंपनी की जनरल शेयरहोल्डर्स मीटिंग में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने टेक्नोलॉजी लीडरशिप को फिर से हासिल करने और नई ग्रोथ रणनीतियों पर फोकस करने की बात कही थी.

इसके बाद उन्होंने शंघाई, चीन का दौरा किया था, जहां उन्होंने Appliance & Electronics World Expo (AWE) 2025 में हिस्सा लिया और लोकल मार्केट का विश्लेषण किया.

सैमसंग के चेयरमैन की BYD से अहम मुलाकात

इस बीच, सैमसंग के चेयरमैन ली जे-योंग ने चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता BYD के मुख्यालय का दौरा किया. उन्होंने बीजिंग में हुई चाइना डेवलपमेंट फोरम में भाग लेने के बाद सोमवार को यह दौरा किया. सूत्रों के मुताबिक, ली ने BYD के चेयरमैन वांग चुआनफू से संभावित बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर बातचीत की.

हान जोंग-ही का अचानक निधन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता को सैमसंग और पूरी इंडस्ट्री हमेशा याद रखेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात