विदेश

Russia Ukraine War: रूस के साथ शांति वार्ता में यूक्रेन की स्थिति स्थिर- मुख्य वार्ताकार

रूस के साथ शांति वार्ता में यूक्रेन की बातचीत की स्थिति स्थिर है. ये जानकारी यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख डेविड अरखामिया ने दी. अरखामिया ने टेलीग्राम पर लिखा, 'यूक्रेन पक्ष इस्तांबुल विज्ञप्ति का पालन करता है और उसने अपनी स्थिति नहीं बदली है.'

Russia Ukraine War: रूस के साथ शांति वार्ता में यूक्रेन की स्थिति स्थिर- मुख्य वार्ताकार
(Photo Credit : Twitter)

कीव, 13 अप्रैल : रूस (Russia) के साथ शांति वार्ता में यूक्रेन की बातचीत की स्थिति स्थिर है. ये जानकारी यूक्रेन (Ukraine) के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख डेविड अरखामिया ने दी. अरखामिया ने टेलीग्राम पर लिखा, 'यूक्रेन पक्ष इस्तांबुल विज्ञप्ति का पालन करता है और उसने अपनी स्थिति नहीं बदली है.'

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उनके हवाले से कहा कि अंतर केवल इतना है कि यूक्रेनी पक्ष उन सभी अतिरिक्त मुद्दों को ध्यान में नहीं रखता है जो इस्तांबुल विज्ञप्ति में शामिल नहीं थे. इससे वार्ता प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति की गलत व्याख्या हो सकती है. यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War: रूस का युद्ध ‘नरसंहार‘ है, यूक्रेनियों का नामो निशान मिटा रहा है- राष्ट्रपति बाइडन

अरखामिया ने कहा कि यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी के संबंध में बातचीत एक ऑनलाइन व्यवस्था में जारी है. इससे पहले दिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ने तुर्की के इस्तांबुल में पिछले महीने की शांति वार्ता से अपना रुख बदल लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2022 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).