Russia-Ukraine War: यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर रूसी सेना का बड़ा हमला, 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की मौत

रूस और यूक्रेन की जंग छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है. रूसी सेना यूक्रेन के शहरों में तबाही मचा रही है. राजधानी कीव सहित कई शहरों में बमबारी हुई. इस बीच खबर आ रही है कि रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर हमला किया गया जिसमें 70 यूक्रेन सैनिक मारे गए.

Russia-Ukraine War (Photo: Twitter)

रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) की जंग छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है. रूसी सेना यूक्रेन के शहरों में तबाही मचा रही है. राजधानी कीव सहित कई शहरों में बमबारी हुई. इस बीच खबर आ रही है कि रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर हमला किया गया जिसमें 70 यूक्रेन सैनिक मारे गए. रिपोर्ट के अनुसार, खार्किव और कीव के बीच एक शहर ओख्तिरका (Okhtyrka) में रूस द्वारा एक सैन्य अड्डे पर हमला करने के बाद 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं. Russia-Ukraine War: यूक्रेन का दावा- रूस ने किया ‘वैक्यूम बम’ से किया हमला.

रूस की सेना के इस घातक हमले में 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं. अर्टलरी (तोप) से ओख्तिरका में स्थित मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया था. ओख्तिरका शहर खारकीव और कीव के बीच पड़ता है. रूसी सेना का एक बड़ा काफिला कीव की तरफ बढ़ रहा है. जानकारी के अनुसार यह सबसे लंबा मिलिट्री काफिला है.

इस बीच दोनों देशों के बीच युद्ध को रोकने के लिए चल रही वार्ता केवल आगे की दौर की वार्ता पर सहमति बनने के साथ ही समाप्त हो गई है. बेलारूस की सीमा पर सोमवार को जब रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता हो रही तब कीव में धमाके सुनाई दे रहे थे और रूसी सैनिक 30 लाख की आबादी वाली यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे थे.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा, रूसियों के लिए कीव ‘‘मुख्य लक्ष्य’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारे देश की राष्ट्रीयता को खंडित करना चाहते हैं और इसलिए राजधानी लगातार खतरे में है.’’

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े और करीब 15 लाख आबादी वाले शहर खारकीव से आए वीडियो में दिख रहा है कि रिहायशी इलाकों में बमबारी हो रही है. जोरदार धमाकों से लगातार अपार्टमेंट इमारतों में कंपन हो रहा है और आसमान में आग और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है. वहीं, रूसी सेना ने घरों, स्कूलों और अस्पतालों पर बमबारी की कई तस्वीरें सामने आने के बावजूद रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने से इंकार किया है.

यूक्रेन के अन्य शहरों और कस्बों में भी लड़ाई चल रही है. जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्टोविच ने बताया कि रणनीति रूप से अहम और अजोव सागर के किनारे स्थित बंदरगाह शहर मारियुपोल की स्थिति ‘अधर में’ है. पूर्वी शहर समी के तेल डिपो पर बमबारी की भी खबर है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो