पाकिस्तान के रिटायर्ड ब्रिगेडियर एजाज अहमद शाह ने किया स्वीकार, कहा- कश्मीर पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय हमारा यकीन नहीं करती

इमरान खान सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिदगी के तौर पर उनके आंतरिक मामलों के मंत्री ब्रिगेडियर एजाज अहमद शाह ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान कश्मीर पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का समर्थन पाने में 'नाकाम' रहा है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को कश्मीर को लेकर पाकिस्तान पर नहीं बल्कि भारत पर यकीन है.

पाकिस्तान (फाइल फोटो)

इस्लामाबाद : इमरान खान (Imran Khan) सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिदगी के तौर पर उनके आंतरिक मामलों के मंत्री ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) एजाज अहमद शाह ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान कश्मीर पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का समर्थन पाने में 'नाकाम' रहा है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को कश्मीर को लेकर पाकिस्तान पर नहीं बल्कि भारत पर यकीन है.

हम न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में, शाह ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा, "हम कहते हैं कि उन्होंने (भारत) कर्फ्यू लगा दिया है, वहां के लोगों के लिए दवा उपलब्ध नहीं है, लेकिन लोग (दुनिया) हमारी बातों का यकीन नहीं करते हैं और भारत पर विश्वास करते हैं." शाह ने कहा कि देश पर राज कर रहे अभिजात वर्ग ने देश को बर्बाद कर दिया.

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान देंगे नीतिगत बयान: प्रवक्ता मोहम्मद फैसल

आंतरिक मामलों के मंत्री ने यह भी कहा कि इमरान खान सरकार सभी प्रतिबंधित संगठनों जैसे हाफिज सईद के जमात उद-दावा (जेयूडी)और मसूद अजहर के जैश-ए-मोहम्मद को मुख्यधारा में लाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार जेयूडी जैसे संगठनों के खिलाफ कदम उठा रही है.

उन्होंने कहा, "वे अफगानिस्तान में लड़ रहे थे, वे पाकिस्तानी हैं और उनसे लड़ने के लिए कहा गया था और वे प्रेरित हुए और अब उनका हौसला कम करने का काम कर रहे हैं और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए काम कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि जिहादियों पर लगाम लगाने के सरकार के फैसले के रूप में हाफिज सईद को अदालतों में मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल