विदेश

Coronavirus Cases Update: सऊदी अरब में COVID19 के नए मामलों आई कमी, कुल आकड़ें 3.60 लाख के पार

सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को देश में 158 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए, जिसके बाद देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,60,848 हो गई है. वहीं इसी अवधि में 149 लोग ठीक हुए हैं, इसके साथ बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,51,722 हो गई है.

Coronavirus Cases Update: सऊदी अरब में COVID19 के नए मामलों आई कमी, कुल आकड़ें 3.60 लाख के पार
कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

रियाद, 20 दिसंबर: सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने शनिवार को देश में 158 नए कोरोना वायरस (Coronavirus) मामले दर्ज किए, जिसके बाद देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,60,848 हो गई है. सऊदी गैजेट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में वायरस के कारण हुई जटिलताओं के चलते 11 मरीजों की मौत हो गई. अब देश में मरने वालों का आंकड़ा 6,112 हो गया है.

यह भी पढ़ें: इजराइल: पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने लगवाया COVID19 वैक्सीन का टीका, लोगों की वैक्सीनेशन के लिए किया प्रेरित

वहीं इसी अवधि में 149 लोग ठीक हुए हैं, इसके साथ बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,51,722 हो गई है. अब यहां रिकवरी दर 97.5 प्रतिशत है. किंगडम के सभी क्षेत्रों में एक बार फिर 50 से कम मामले दर्ज किए गए हैं. रियाद क्षेत्र में 44 नए मामले, मक्का क्षेत्र में 32, पूर्वी क्षेत्र में 26 और मदीना में 16 मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Vaccine: भारत में कब तक आएगी कोरोना वैक्सीन? केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिया ये जवाब

जाजन क्षेत्र में 2 मामले, हेल और उत्तरी सीमा क्षेत्र में केवल एक-एक मामला दर्ज हुआ है. नए संक्रमणों में कमी आने से देश में सक्रिय मामले भी घटकर 3,014 रह गए हैं. हालांकि इनमें 425 मरीज गंभीर स्थिति में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).