विदेश

इमरान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाक नहीं जाएंगे कपिल, गावस्कर और सिद्धू

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरमैन और नए प्रधानमंत्री इमरान खान का शपथ ग्रहण समारोह साधारण होगा, जिसमें कोई बड़ी हस्ती शामिल नहीं होगी. इस समारोह में पहले पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव, सुनील गावस्करक और नवजोत सिंह सिद्धू के साथ-साथ बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को आमंत्रित करने की योजना थी.

इमरान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाक नहीं जाएंगे कपिल, गावस्कर और  सिद्धू
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान (Photo: Getty)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरमैन और नए प्रधानमंत्री इमरान खान का शपथ ग्रहण समारोह साधारण होगा, जिसमें कोई बड़ी हस्ती शामिल नहीं होगी. इस समारोह में पहले पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव, सुनील गावस्करक और नवजोत सिंह सिद्धू के साथ-साथ बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को आमंत्रित करने की योजना थी. इमरान के आने के बाद भी नहीं बदली पाक सेना की ‘नापाक’ सोच

इमरान की राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता फवद चौधरी ने गुरुवार को कहा, "पीटीआई के चेयरमैन ने इस शपथ ग्रहण समारोह को पूरे नियम के साथ आयोजित करने का निर्देश दिया है." जब इमरान खान से मिले अमिताभ बच्चन, लुटाए नोट...वीडियो वायरल

फवाद ने कहा, "इमरान, अवान-ए-सदर (प्रधानमंत्री आवास) में साधारण समारोह में शपथ लेंगे."

उन्होंने कहा, "विदेश के जानी-मानी हस्तियों को इस शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित न करने का फैसला लिया गया है. यह पूर्ण रूप से राष्ट्रीय समारोह होगा. इसमें कुछ करीबी दोस्त ही आमंत्रित किए गए हैं."

फवद ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने विदेश कार्यालय से राज्यों के प्रमुखों और विभिन्न देशों के विदेशी नेताओं को आमंत्रित करने के की बात कही है. इसमें भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं. PM बनने के बाद इमरान खान इस्लामाबाद के इस आलीशान पीएम हाउस को छोड़ यहां रहेंगे

क्रिकेट खिलाड़ी से राजनेता बने इमरान 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके तीन दिन बाद पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान खान का न्‍योता स्‍वीकारा, कहा-जाऊंगा पाकिस्‍तान

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2018 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).