राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे ऑस्ट्रेलिया, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी बातचीत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिन के दौरे पर बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. देश का दौरा करने वाले वह भारत के पहले राष्ट्र प्रमुख होंगे.....

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Photo Credit: PIB)

मेलबर्न: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिन के दौरे पर बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. देश का दौरा करने वाले वह भारत के पहले राष्ट्र प्रमुख होंगे. दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में कोविंद अपनी पत्नी सविता के साथ वियतनाम से सिडनी पहुंचे. कोविंद यहां ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ बातचीत करेंगे और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे. कोविंद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में कहा गया कि सिडनी पहुंचने पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया.

एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि कोविंद भारत के पहले राष्ट्रपति होंगे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया का राजकीय दौरा किया है. अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह बृहस्पतिवार को सिडनी के परामत्ता उपनगर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष मनाने के लिए उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही वह प्रवासी भारतीयों एवं व्यावसायिक समुदायों को भी संबोधित करेंगे.

शुक्रवार को मेलबर्न में वह विक्टोरिया की गवर्नर लिंडा डेसाउ और विपक्ष के नेता बिल शॉर्टन से मुलाकात करेंगे. मीडिया में खबरों के अनुसार कोविंद खनन शोध समझौते और दो विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग के अलावा ऑसट्रेड और इन्वेस्ट इंडिया के बीच एक सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 21 नवंबर से चार दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर आएंगे

मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त अजय गोंडाने ने ऑस्ट्रेलियन फाइनेंसिया रिव्यू समाचारपत्र को बताया कि राष्ट्रपति का दौरा दिखता है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते आगे की ओर बढ़ रहे हैं और इससे उसे और बल मिलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Eden Park Pitch Report: ऑकलैंड में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\