विदेश

अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मारे गए भारतीय मूल रोनिल सिंह के परिवार से की बात, एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया में मारे गए भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी रोनिल 'रोन' सिंह के परिजनों और साथी पुलिस अधिकारियों से गुरुवार को बातचीत की.

अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मारे गए भारतीय मूल रोनिल सिंह के परिवार से की बात, एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल रोनिल सिंह के परिवार से की बात (Photo Credit-Twitter)

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया (California) में मारे गए भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी रोनिल 'रोन' सिंह के परिजनों और साथी पुलिस अधिकारियों से गुरुवार को बातचीत की. सिंह की हत्या कथित रूप से अवैध अप्रवास व्यक्ति ने गोली मार कर की थी. व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी है. न्यूमेन पुलिस विभाग में अधिकारी रोनिल सिंह (Ronil Singh) (33) 26 दिसंबर को अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, उसी दिन स्थानीय समयानुसार देर रात एक बजे उनको गोली मारी गई जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

व्हाइट हाउस (White House) की प्रेस सचिव सारा सैन्डर्स ने कहा, "आज दोपहर, राष्ट्रपति ट्रंप ने पुलिस अधिकारी रोनिल 'रोन' सिंह के परिवार और न्यूमेन विभाग में उनके साथी पुलिसकर्मियों से बात की.’’ सिंह जुलाई 2011 में पुलिस विभाग में शामिल हुए थे. सैन्डर्स ने कहा, "राष्ट्रपति ने देश के नागरिकों के लिये अधिकारी की सेवाओं की प्रशंसा की है.

उन्होंने संवेदनाएं जताते हुए मामले की तेजी से जांच करने और संदिग्ध को तुरंत हिरासत में लेने का निर्देश दिया.’’ उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ने सिंह की पत्नी अनामिका 'मिका' चांद सिंह (Anamika Singh), न्यूमेन कैलिफोर्निया पुलिस प्रमुख रैंडी रिचर्डसन और स्टेनिस्लॉस काउंटी, कैलिफोर्निया के शैरिफ एडम क्रिश्चिनसन से फोन पर बात की."

यह भी पढ़ें: अमेरिका: पिट्सबर्ग में फायरिंग, 8 लोगों की मौत; राष्ट्रपति ट्रम्प ने की लोगों से घरों में रहने की अपील

कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में मेक्सिको से आए एक अवैध आप्रवासी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान 33 वर्षीय गुस्ताव पेरेज एरिएगा के रूप में हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2019 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).