पाकिस्तान में दो और बच्चों में पाए गए पोलियो लक्षण, अब तक 72 लोग हुए बीमारी का शिकार

पाकिस्तान में दो और बच्चों में पोलियो के लक्षण पाए जाने के बाद इस साल देश में पोलियो के कुल मामले 72 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट के अनुसार सिंध और बलूचिस्तान में दो नए मामले पाए गए हैं. इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर अधिकारियों ने वातावरण से पोलियो के उन्मूलन के लिए अगले महीने से जून 2020 तक के लिए आक्रमक अभियान चलाने की योजना बनाई है.

पोलियो (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में दो और बच्चों में पोलियो के लक्षण पाए जाने के बाद इस साल देश में पोलियो के कुल मामले 72 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सिंध और बलूचिस्तान (Balochistan) में दो नए मामले पाए गए हैं.  अधिकारी ने शनिवार को कहा, "देशभर में, इस साल पोलियो के 72 मामले पाए गए हैं जिनमें 53 मामले खैबर पख्तूनख्वा, आठ मामले सिंध, छह मामले बलूचिस्तान और पांच मामले पंजाब में पाए गए हैं."

इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (Emergency Operations Center) अधिकारियों ने 'वातावरण से पोलियो के उन्मूलन के लिए' अगले महीने से जून 2020 तक के लिए आक्रमक अभियान चलाने की योजना बनाई है.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान: महिला स्वास्थ्य कर्मी की हत्या के बाद बलूचिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीमों की बढ़ाई गई सुरक्षा

ईओसी और पाकिस्तान पीडियाट्रिक एसोसिएशन जैसी मेडिकल इकाइयों ने अभिभावकों को पोलियो टीमों से सहयोग करने के लिए मजबूती से कहा है.

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में पोलियो उन्मूलन विभाग के टेक्निकल एडवाइजर ग्रुप (TAJ) ने कहा है कि पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन के प्रयासों में खैबर पख्तूनख्वा प्रमुख बाधा है. टीएजी ने प्रांत में पैरेलल पोलियो स्ट्रक्चर के कारण उत्पन्न स्थिति को 'संकट' कहा है.

वर्तमान में दुनियाभर में सिर्फ दो देश-पाकिस्तान और अफगानिस्तान हैं, जहां पोलियो के मामले अभी भी पाए जाते हैं. पाकिस्तान अभी भी डब्ल्यूएचओ द्वारा लगाए गए पोलियो-संबद्ध यात्रा प्रतिबंध के अंतर्गत आता है, जिसके कारण 2014 के बाद से विदेश जाने वाले हर व्यक्ति को अपने साथ पोलियो वेक्सिनेशन सर्टिफिकेट ले जाना पड़ता है.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Preview: लाहौर में आज लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स