पाकिस्तान में दो और बच्चों में पाए गए पोलियो लक्षण, अब तक 72 लोग हुए बीमारी का शिकार
पाकिस्तान में दो और बच्चों में पोलियो के लक्षण पाए जाने के बाद इस साल देश में पोलियो के कुल मामले 72 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट के अनुसार सिंध और बलूचिस्तान में दो नए मामले पाए गए हैं. इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर अधिकारियों ने वातावरण से पोलियो के उन्मूलन के लिए अगले महीने से जून 2020 तक के लिए आक्रमक अभियान चलाने की योजना बनाई है.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में दो और बच्चों में पोलियो के लक्षण पाए जाने के बाद इस साल देश में पोलियो के कुल मामले 72 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सिंध और बलूचिस्तान (Balochistan) में दो नए मामले पाए गए हैं. अधिकारी ने शनिवार को कहा, "देशभर में, इस साल पोलियो के 72 मामले पाए गए हैं जिनमें 53 मामले खैबर पख्तूनख्वा, आठ मामले सिंध, छह मामले बलूचिस्तान और पांच मामले पंजाब में पाए गए हैं."
इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (Emergency Operations Center) अधिकारियों ने 'वातावरण से पोलियो के उन्मूलन के लिए' अगले महीने से जून 2020 तक के लिए आक्रमक अभियान चलाने की योजना बनाई है.
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान: महिला स्वास्थ्य कर्मी की हत्या के बाद बलूचिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीमों की बढ़ाई गई सुरक्षा
ईओसी और पाकिस्तान पीडियाट्रिक एसोसिएशन जैसी मेडिकल इकाइयों ने अभिभावकों को पोलियो टीमों से सहयोग करने के लिए मजबूती से कहा है.
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में पोलियो उन्मूलन विभाग के टेक्निकल एडवाइजर ग्रुप (TAJ) ने कहा है कि पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन के प्रयासों में खैबर पख्तूनख्वा प्रमुख बाधा है. टीएजी ने प्रांत में पैरेलल पोलियो स्ट्रक्चर के कारण उत्पन्न स्थिति को 'संकट' कहा है.
वर्तमान में दुनियाभर में सिर्फ दो देश-पाकिस्तान और अफगानिस्तान हैं, जहां पोलियो के मामले अभी भी पाए जाते हैं. पाकिस्तान अभी भी डब्ल्यूएचओ द्वारा लगाए गए पोलियो-संबद्ध यात्रा प्रतिबंध के अंतर्गत आता है, जिसके कारण 2014 के बाद से विदेश जाने वाले हर व्यक्ति को अपने साथ पोलियो वेक्सिनेशन सर्टिफिकेट ले जाना पड़ता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2019 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

