देश

PM Modi's US Visit: पीएम मोदी वॉशिंगटन में एलन मस्क, विवेक रामास्वामी और NSA माइकल वॉल्ट्ज से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वॉशिंगटन डीसी में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, भारतीय-अमेरिकी नेता विवेक रामास्वामी और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) माइकल वॉल्ट्ज से मुलाकात करेंगे. इस हाई-प्रोफाइल बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

PM Modi's US Visit: पीएम मोदी वॉशिंगटन में एलन मस्क, विवेक रामास्वामी और NSA माइकल वॉल्ट्ज से करेंगे मुलाकात
PM Narendra Modi | ANI

वॉशिंगटन डीसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच चुके हैं. अमेरिका पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी वॉशिंगटन के मध्य में स्थित अमेरिकी राष्ट्रपति के गेस्ट हाउस ‘ब्लेयर हाउस’ में ठहरे हैं.‘ब्लेयर हाउस’ में पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने मोदी का जोरदार स्वागत किया. अमेरिका में अपने 36 घंटे के दौरे के दौरान, पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप समेत कई लोगों से बातचीत करेंगे.

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को भेंट की भारत की सदियों पुरानी कला से बनी अनमोल मूर्ति, फर्स्ट लेडी दिया ये गिफ्ट.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वॉशिंगटन डीसी में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, भारतीय-अमेरिकी नेता विवेक रामास्वामी और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) माइकल वॉल्ट्ज से मुलाकात करेंगे. इस हाई-प्रोफाइल बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी टेस्ला?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी और एलन मस्क की बैठक को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, "क्या पीएम मोदी एलन मस्क से स्पष्ट रूप से कहेंगे कि अगर टेस्ला भारत को इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार मानती है, तो उसे भारत में केवल असेंबलिंग नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग भी करनी होगी?"

भारत सरकार लगातार मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रही है, और उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में टेस्ला के भारत में निवेश को लेकर कोई बड़ी घोषणा हो सकती है.

वॉशिंगटन पहुंचने पर जोरदार स्वागत

PM मोदी के अमेरिका पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'मोदी मोदी' के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. भारी सर्दी और बारिश के बावजूद, भारतीय-अमेरिकी नागरिक ब्लेयर हाउस के बाहर तिरंगा और अमेरिकी झंडा लहराते हुए नजर आए.

ट्रंप से होगी अहम बातचीत

पीएम मोदी इस दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात करेंगे. यह ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद दोनों नेताओं की पहली द्विपक्षीय बातचीत होगी. ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए एक प्राइवेट डिनर भी रखा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2025 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).