PM Modi Speaks To Iran President: पीएम नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच फिर बातचीत, ईद और नवरोज की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता बनाए रखने की अहमियत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि शिपिंग लेन का खुला और सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है. साथ ही उन्होंने ईरान द्वारा भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिए जा रहे सहयोग की सराहना की.

PM Modi Speaks To Iran President Masoud Pezeshkian: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं और पश्चिम एशिया की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की. पीएम नरेंद्र मोदी ने बातचीत के दौरान क्षेत्र में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि ऐसे हमले क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित करते हैं और वैश्विक सप्लाई चेन पर भी असर डालते हैं. Eid-ul-Fitr 2026: देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है ईद-उल-फितर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी देशवासियों को मुबारकबाद

प्रधानमंत्री ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता बनाए रखने की अहमियत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि शिपिंग लेन का खुला और सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है. साथ ही उन्होंने ईरान द्वारा भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिए जा रहे सहयोग की सराहना की.

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को ईद और नौरोज़ की शुभकामनाएं दीं

यह पिछले 10 दिनों में दोनों नेताओं के बीच दूसरी बातचीत है. इससे पहले 12 मार्च को भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई थी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव और नागरिकों के नुकसान पर चिंता जताई थी.

उन्होंने यह भी कहा था कि सभी विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने ऊर्जा और व्यापारिक आपूर्ति के निर्बाध प्रवाह की जरूरत पर भी जोर दिया.

वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भारत को मौजूदा हालात की जानकारी दी और क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम पर अपना पक्ष साझा किया. दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद ईरान ने भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है.

इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच भी कई दौर की बातचीत हो चुकी है, जिसमें शिपिंग सुरक्षा, द्विपक्षीय सहयोग और ब्रिक्स जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है. इसके अलावा फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भी सुझाव दिया है कि भारत अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने में अहम कूटनीतिक भूमिका निभा सकता है.

Share Now

\