PM Modi in Rome: पीएम नरेंद्र मोदी वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मिले, भारत आने का न्योता दिया

प्रधानमंत्री ने पोप फ्रांसिस को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे सहर्ष स्वीकार कर लिया गया. मोदी ने विदेश मंत्री कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से भी मुलाकात की. भारत में एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कैथोलिक आबादी है और पीएम मोदी का वेटिकन सिटी जाकर पोप से मिलना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

नरेंद्र मोदी और पोप (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली/वेटिकन: पोप फ्रांसिस (Pope Francis) ने शनिवार को वेटिकन के एपोस्टोलिक पैलेस (Apostolic Palace) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगवानी की. यह पिछले दो दशकों के दौरान किसी भारतीय प्रधानमंत्री और कैथोलिक चर्च के प्रमुख के बीच इस तरह की पहली मुलाकात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पोप फ्रांसिस से उनकी मुलाकात काफी गर्मजोशी भरी रही और उन्होंने रोमन कैथोलिक चर्च (Catholic Church) के प्रमुख के साथ कोविड-19 (COVID-19) तथा जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इसके साथ ही उन्हें जल्द ही भारत की यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया. PM Modi in Rome: प्रधानमंत्री मोदी पोप फ्रांसिस से मिले, 20 मिनट का था फिक्स टाइम पर 1 घंटे चली मुलाकात

पोप से मुलाकात के तुरंत बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, पोप फ्रांसिस से मुलाकात बहुत गर्मजोशी भरी रही. उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला. उन्हें भारत की यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया. पोप के साथ प्रधानमंत्री की बैठक जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली की तीन दिवसीय यात्रा के बीच हुई है. कई अन्य वैश्विक नेता, जो शिखर सम्मेलन के लिए इटली पहुंचे हैं, शुक्रवार से एक के बाद एक पोप से मिल रहे हैं.

एक अधिकारी ने कहा, बैठक 20-30 मिनट के लिए निर्धारित की गई थी (लेकिन) एक घंटे तक चली. मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर भी थे. साल 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की किसी पोप से पिछले दो दशकों के दौरान कोई मुलाकात नहीं हुई थी, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी वैटिकन गए थे और उन्होंने पोप जॉन पॉल द्वितीय से मुलाकात की थी.

जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, आईके गुजराल और वाजपेयी के बाद पोप से मिलने वाले पीएम मोदी पांचवें भारतीय प्रधानमंत्री हैं. विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "आज की बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी और दुनियाभर के लोगों के लिए इसके परिणामों पर चर्चा की. उन्होंने पोप को जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत द्वारा की गई महत्वाकांक्षी पहलों तथा कोविड-19 रोधी टीकों की एक अरब खुराक देने में भारत की सफलता के बारे में बताया. परम पूजनीय (पोप फ्रांसिस) ने महामारी के दौरान जरूरतमंद देशों को भारत की ओर से सहायता दिए जाने की सराहना की."

प्रधानमंत्री ने पोप फ्रांसिस को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे सहर्ष स्वीकार कर लिया गया. मोदी ने विदेश मंत्री कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से भी मुलाकात की. भारत में एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कैथोलिक आबादी है और पीएम मोदी का वेटिकन सिटी जाकर पोप से मिलना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड