इंडोनेशिया: भूकंप और सुनामी प्रभावित क्षेत्र में लगभग पांच हजार लोग लापता
इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से तबाह हुए पालू शहर में आपदा के बाद कम से कम पांच हजार लोग लापता हैं. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
जकार्ता: इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से तबाह हुए पालू शहर में आपदा के बाद कम से कम पांच हजार लोग लापता हैं. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने बताया कि यह आंकड़ा शहर के पेतोबो और बालारोआ क्षेत्रों के स्थानीय प्रमुखों की गणना पर आधारित है.
एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘बालारोआ और पेतोबो के प्रमुखों की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम पांच हजार लोग लापता हैं.’’ उन्होंने कहा कि सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है क्योंकि ये क्षेत्र मलबे में दबे हुए हैं.
संबंधित खबरें
Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी
जर्मनी: चांसलर मैर्त्स को सीडीयू ने फिर अध्यक्ष चुना
Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का किया समर्थन
UNSC सुधारों पर भारत का कड़ा रुख: सुरक्षा परिषद में 'तीसरी श्रेणी' की सदस्यता का प्रस्ताव ठुकराया, बताया सुधारों को टालने की साजिश
\