Aattacks in Balochistan: पाकिस्तान के तालिबानी संगठन ने बलूचिस्तान में कई हमले किए, 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत

सांबाजा इलाके में आयोजित एक खुफिया अभियान में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी और एक सैनिक मारा गया. बयान के मुताबिक विश्वसनीय सूचना के आधार पर ही यह अभियान चलाया गया और यह अभियान बीते 96 घंटे से जारी है.

पाकिस्तान पुलिस अधिकारी

कराची, 25 दिसंबर: कुख्यात आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने बीते दो दिनों में अशांत बलूचिस्तान प्रांत में कई हमले किए, जिसमें छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और कुछ अन्य घायल हो गए. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी. Islamabad: इस्लामाबाद आत्मघाती हमलावर लंबे बालों के साथ 'एक अफगान जैसा दिखता था'

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक झोब जिले के सांबाजा इलाके में आयोजित एक खुफिया अभियान में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी और एक सैनिक मारा गया.

बयान के मुताबिक विश्वसनीय सूचना के आधार पर ही यह अभियान चलाया गया और यह अभियान बीते 96 घंटे से जारी है.

आईएसपीआर के बयान के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य ‘‘आतंकवादियों को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में घुसने और नागरिकों और सुरक्षा बलों को लक्षित करने के लिए कुछ संदिग्ध मार्गों का उपयोग करने से रोकना था.’’

एक अलग घटना में टरबोट के दानुक गोगदान इलाके में आतंकवादियों ने शनिवार को फ्रंटियर कोर के एक वाहन पर हमला किया जिसमें चार सैनिक मारे गए.

सीमावर्ती कस्बे चमन में बीती देर रात मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक जांच चौकी पर गोलीबारी की जिसमें लेवी (प्रांतीय अर्द्धसैनिक बल) का एक जवान शहीद हो गया. टीटीपी ने तुरबत और चमन में हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड