PAK पीएम इमरान खान ने फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग को लिखा पत्र, Islamophobia से जुड़े कंटेंट पर बैन लगाने की मांग की
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistani Prime Minister Imran Khan) ने पत्र लिखकर फेसबुक (Facebook) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (CEO Mark Zuckerberg) को इस्लाम को लेकर नफरत फैलाने वाले कंटेट ( Islamophobic Content) पर पूरी तरह रोक या बैन लगाने के मांग की है. इमरान खान ने अपने पत्र में लिखा है कि इस्लामोफोबिया के बढ़ते मामलों की तरफ मैं आपका ध्यान ले जाना चाहूंगा. विशेष तौर पर फेसबुक पर कैसे इस्लाम के प्रति नफरत फैल रही उसकी तरफ ध्यान लेना चाहूंगा. इमरान खान ने अपने पत्र में हॉलोकास्ट का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है कि हॉलोकास्ट से जुड़े पोस्ट पर फेसबुक ने प्रतिबंध लगा दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कि सरकार भी यही चाहती है कि फेसबुक पर इस्लाम के खिलाफ नफरत और भ्रम फैलाने वाले पोस्ट को बैन कर देना चाहिए.

बता दें कि इमरान खान ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए पत्र को ट्विटर पर शेयर किया है. फिलहाल अभी तक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के पत्र का सीईओ मार्क जुकरबर्ग की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. इससे पहले इमरान खान ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने इस्लाम पर हमला करने के आरोप लगया था. इमरान खान ने इमैनुएल मैक्रों पर इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. यह भी पढ़ें:- FATF के 'ग्रे लिस्ट' में पाकिस्तान के बरकरार रहने का मतलब क्या हैं? कैसे इमरान खान को लगा झटका?
इमरान खान का ट्वीट:-
गौरतलब हो कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस के उत्तर-पश्चिमी उपनगर में एक शिक्षक का सिर काटे जाने की घटना को इस्लामिक आंतकी हमला कहा था. और उन्होंने चरमपंथियों से निपटने के लिए अपनी सरकार द्वारा त्वरित और ठोस कार्रवाई किए जाने का वादा किया था. जिसके बाद इमरान खान ने कहा था कि मैंक्रों को अगर तकलीफ होनी चाहिए तो इस्लाम से नहीं आतंकवाद से होनी चाहिए.