पाकिस्तानी लड़कियों की तस्करी के आरोप में 13 चीनी नागरिक सहित 17 गिरफ्तार

पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने मंगलवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें तीन चीनी नागरिक हैं। ये लोग एक मानव तस्करी गिरोह के सदस्य हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Pixabay)

लाहौर: पाकिस्तानी लड़कियों को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर उनसे फर्जी शादी करने और फिर चीन ले जाकर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल देने के मामले में 13 चीनी नागरिकों सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने मंगलवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन चीनी नागरिक हैं. ये लोग एक मानव तस्करी गिरोह के सदस्य हैं.

जियो न्यूज की खबर के अनुसार एफआईए रावलपिंडी ने इन लोगों को गिरफ्तार किया जिसका सरगना एक चीनी नागरिक है. इससे पहले सोमवार को एक महिला सहित कम से कम 10 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था.

एफआईए ने सोमवार को एक महिला सहित आठ चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जबकि दो चीनी नागरिकों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में एक शादी हो रही थी. एफआईए पंजाब के निदेशक तारिक रुस्तम ने पीटीआई से कहा, ‘‘वेश्यावृत्ति के उद्देश्य से पाकिस्तानी लड़कियों को तस्करी कर चीन ले जाने के मामले में सोमवार को हमने सात चीनी पुरुषों के साथ एक चीनी महिला को गिरफ्तार किया.’’

यह भी पढ़े: कंगाल पाकिस्तान को क्या डूबने से बचा पाएगा IMF का ये अर्थशास्त्री, इमरान खान ने बनाया केंद्रीय बैंक का गवर्नर

एजेंसी इन खबरों के बाद हरकत में आई कि चीनी नागरिक अंगों की खरीद-फरोख्त और पाकिस्तानी लड़कियों, ज्यादातर ईसाई समुदाय से, को शादी कर चीन ले जाने के बाद जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने जैसे कृत्यों में लिप्त हैं. रुस्तम ने बताया कि इन चीनी नागरिकों का सरगना कैंडिस भी गिरफ्तार लोगों में शामिल है. वह पिछले एक साल से लाहौर हवाईअड्डे के पास रह रहा था.

उन्होंने कहा, ‘‘लड़कियों को चीनी नागरिकों द्वारा लाहौर में किराए पर लिए गए मकानों में ले जाया जाता था. चीन जाने से पहले और शादी के दस्तावेज पूरे होने के बाद उन्हें चीनी भाषा सिखाई जाती थी. चीन में लड़कियों को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता था.’’ रुस्तम ने कहा, ‘‘पिछले कुछ साल में चीन ले जाई गई लड़कियों से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं. उनकी संख्या सैकड़ों में हो सकती है.’’ उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चीनी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है और उम्मीद है कि अपराध में शामिल सभी लोग गिरफ्तार होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट