पाकिस्तान की एक अदालत ने 3 आतंकवादियों को सुनाई 5 साल कैद की सजा, आतंकी गतिविधियों और संगठन के लिए करते थे धन इकट्ठा

पाकिस्तान (Pakistan) की एक अदालत ने तीन आतंकवादियों को पांच साल की सजा सुनाई है. इन आतंकवादियों (Terrorist) को एक प्रतिबंधित संगठन के लिए धन इकट्टा करने का दोषी पाया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुल्तान :  पाकिस्तान (Pakistan) की एक अदालत ने तीन आतंकवादियों को पांच साल की सजा सुनाई है. इन आतंकवादियों (Terrorist) को एक प्रतिबंधित संगठन के लिए धन इकट्टा करने का दोषी पाया गया है. यह प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) है जिसने इस साल की शुरुआत में कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों (Indian Armed Forces) पर किये गये आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली थी.

इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के एक काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान: आतंकियों के हौसले बुलंद, साल 2018 में आतंकवादी हमलों में गई 595 लोगों की जान

इस घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था. आतंकवाद विरोधी विभाग (Anti terrorism Department) की एक ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा गया कि तीनों ने अपनी सजा काटनी शुरू कर दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स