ब्रिटेन में पाकिस्तानी पति अपने पत्नियों के साथ कर रहे हैं ये गंदा काम
ब्रिटेन की मीडिया की खबरों के अनुसार ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के पुरुषों के लिए पाकिस्तान से ब्याह कर लायी गईं वधुओं में से कई को वापस पाकिस्तान छोड़ दिया जाता है. इन महिलाओं में से कई को तो उनके बच्चों से भी अलग कर दिया जाता है.
लंदन : ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के पुरुषों के लिए पाकिस्तान से ब्याह कर लायी गईं वधुओं में से कई को वापस पाकिस्तान छोड़ दिया जाता है. इन महिलाओं में से कई को तो उनके बच्चों से भी अलग कर दिया जाता है. ब्रिटेन की मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है. समाचार पत्र ‘द संडे टाइम्स’ की खबर में बताया गया कि ये महिलाएं पाकिस्तान में विवाह के बाद ब्रिटेन लायी जाती हैं और वे अपने पति और ससुराल वालों के लिए बच्चों का पालन पोषण करती हैं. इन महिलाओं को कथित रूप से छुट्टी मनाने या किसी बीमार रिश्तेदार को देखने के नाम पर पाकिस्तान ले जाया जाता है.
उसके बाद उन्हें अचानक तलाक दे दिया जाता है और उन्हें उनके बच्चों से अलग कर दिया जाता है जो उनसे हजारों किलोमीटर दूर होते हैं. उनके बच्चों को बताया जाता है कि उनकी मां की मृत्यु हो गई है, वे मानसिक रूप से बीमार हो गई हैं या उसने उन्हें छोड़ने का निर्णय किया है.
यह भी पढ़े: इमरान खान की फिर हुई किरकिरी, सुप्रसिद्ध भारतीय कवि रवींद्रनाथ टैगोर की रचना का दिया गलत क्रेडिट
विधि कंपनियों और परोपकार संस्थाओं से जुटाये गए आंकड़ों से किये अनुसंधान के अनुसार समाचारपत्र का अनुमान है कि 2002 से ऐसे कम से कम 1000 मामले हुए हैं जिसमें पाकिस्तानी पत्नियों को छोड़ दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2019 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

