Pakistan To Be Divided Again: पाकिस्तान के होंगे दो टुकड़े! अफगानिस्तान ने दी विभाजन की धमकी, कहा- 1971 जैसा हाल होगा

क्या पाकिस्तान दो हिस्सों में बंटने वाला है? क्या एक बार फिर पाकिस्तान का विभाजन होने वाला है, जैसै 1971 में हुआ था? जानें किसकी धमकी के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है.

(Photo : X)

Pakistan Afghanistan Border Dispute: क्या पाकिस्तान दो हिस्सों में बंटने वाला है? क्या एक बार फिर पाकिस्तान का विभाजन होने वाला है, जैसै 1971 में हुआ था? इस चर्चा ने जोर पकड़ ली है क्योंकि तालिबान शासन के उप विदेश मंत्री का दावा है कि 1971 का इतिहास जल्द ही पाकिस्तान के साथ दोहराया जाएगा.

हाल ही में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इस तनाव को और बढ़ाते हुए, तालिबान के उप विदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनिकजई (Abbas Satankzai) ने एक विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि 1971 में पाकिस्तान के विभाजन का इतिहास जल्द ही दोहराया जाएगा. भारत में कब और कैसे शामिल होगा POK, वीके सिंह के खुलासे पाकिस्तान की उड़ जाएगी नींद

स्टेनिकजई ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा, "जल्द ही पाकिस्तान 1971 की तरह फिर से विभाजित हो जाएगा." उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान "नकली डूरंड रेखा" को मान्यता नहीं देता है और डूरंड रेखा के दूसरी तरफ "एक और अफगानिस्तान" है.

उनका यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाता है. हाल ही में, पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की है, जिससे अफगानिस्तान में नाराजगी पैदा हो गई है. तालिबान ने यह भी आरोप लगाया है कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन कर रहा है.

1971 में पाकिस्तान का विभाजन

1971 में, पाकिस्तान दो भागों में बंट गया, जिसके परिणामस्वरूप एक नया देश, बांग्लादेश, बना. विभाजन के पीछे कई कारण थे, जिनमें भाषा, संस्कृति, और जीवनशैली में अंतर, राजनीतिक असमानता, और आर्थिक असमानता शामिल थी.

पूर्वी पाकिस्तान के लोगों को लगता था कि उन्हें पश्चिमी पाकिस्तान द्वारा उपेक्षित और हाशिए पर रखा गया था. 1970 के चुनाव में पूर्वी पाकिस्तान की पार्टी की जीत के बाद, पश्चिमी पाकिस्तान के शासकों ने उनकी स्वायत्तता को कम करने की कोशिश की. इसके विरोध में, पूर्वी पाकिस्तान में मुक्ति संग्राम शुरू हुआ.

भारत ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का समर्थन किया और 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की. इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना हार गई और 16 दिसंबर 1971 को आत्मसमर्पण कर दिया. इसी के साथ, बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उभरा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड