पाकिस्तान भारतीय उड़ानों के लिये हवाई क्षेत्र खोलने पर 15 मई को करेगा विचार

भारत और पाकिस्तान ने 26 फरवरी को दोनों के बीच तनाव बढ़ने पर अपने हवाई क्षेत्र को एक दूसरे के लिये बंद कर दिया था.

एयर इंडिया विमान (Photo Credits: Instagram)

लाहौर: भारतीय उड़ानों के लिये अपना हवाई क्षेत्र फिर से खोलने के बारे में पाकिस्तान सरकार 15 मई को समीक्षा करेगी. पाकिस्तान के नागर विमानन मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी. हालांकि, एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि भारत में चुनाव संपन्न होने तक यथा स्थिति रहेगी. पाकिस्तान ने 26 फरवरी को बालाकोट के आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायु सेना के हवाई हमले के बाद अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद कर दिया था. बाद में उसने 27 मार्च को हवाई क्षेत्र फिर से खोला था पर नयी दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालम्पुर की उड़ानों के लिये रोक जारी रखी गयी.

पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण के प्रवक्ता मुज्तबा बेग ने पीटीआई -भाषा से रविवार को कहा, ‘‘पाकिस्तान की सरकार 15 मई को यह निर्णय करेगी कि भारतीय उड़ानों के लिये हवाई क्षेत्र को खोला जाये या नहीं.’’ हालांकि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी मंत्री फवाद चौधरी को नहीं लगता है कि भारत में लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक यथास्थिति में कोई बदलाव होने वाला है.

यह भी पढ़े: बलूचिस्तान के फाइव स्टार होटल में घुसे 3 आतंकियों ने की फायरिंग, मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

भारत और पाकिस्तान ने 26 फरवरी को दोनों के बीच तनाव बढ़ने पर अपने हवाई क्षेत्र को एक दूसरे के लिये बंद कर दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें