Pakistan: पाकिस्तान में बाढ़ से हालात बदतर, लाहौर के व्यापारियों ने मांगी भारत से सब्जी आयात की अनुमति

पाकिस्तान में जारी बाढ़ और लगातार मॉनसून की बारिश के बीच सब्जियों की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एलसीसीआई) ने मंगलवार को सरकार से वाघा सीमा के माध्यम से पड़ोसी भारत से सब्जी आयात की अनुमति देने की मांग की.

Pakistan Floods

इस्लामाबाद, 31 अगस्त : पाकिस्तान में जारी बाढ़ और लगातार मॉनसून की बारिश के बीच सब्जियों की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एलसीसीआई) ने मंगलवार को सरकार से वाघा सीमा के माध्यम से पड़ोसी भारत से सब्जी आयात की अनुमति देने की मांग की. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार एलसीसीआई के अध्यक्ष नौमान कबीर ने सरकार से भारत से सब्जियों के आयात की अनुमति देने का आग्रह किया ताकि इसकी कीमतों को नियंत्रित किया जा सके उन्होंने कहा, "हाल की बाढ़ ने देश भर में टमाटर, प्याज, आलू और अन्य सब्जियों की फसलों को नष्ट कर दिया है." उन्होंने कहा कि संकट अगले तीन महीनों तक बने रहने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में सब्जियों का संकट और गहरा सकता है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वाघा बॉर्डर के जरिए भारत से पाकिस्तान तक सब्जियां पहुंचाने में कुछ दिन लगेंगे.

देश भर में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ के बीच किराना विक्रेता उपभोक्ताओं से अत्यधिक कीमत वसूल रहे हैं, जिससे सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं. व्यापारी ऐसे समय में भारी मुनाफा कमा रहे हैं जब लगातार मॉनसून की बारिश से मरने वालों की संख्या 1,100 के आंकड़े को पार कर गई है और देश की अर्थव्यवस्था को 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक बाजार में टमाटर 250 पीकेआर प्रति किलो बिक रहा है जबकि इसकी आधिकारिक कीमत 190 पीकेआर प्रति किलो है. यह भी पढ़ें : Monkeypox Case: अमेरिका में मंकीपॉक्स के मामले 18,000 के पार

जियो न्यूज ने बताया कि इसी तरह, विक्रेता प्याज को 300 पीकेआर से 320 पीकेआर प्रति किलोग्राम पर बेच रहे हैं, जबकि कमोडिटी की दर अधिकारियों द्वारा 290 पीकेआर निर्धारित की गई थी. आलू 100 पीकेआर प्रति किलो की आधिकारिक दर के बजाय 120 पीकेआर से 140 पीकेआर प्रति किलोग्राम पर बेचा जा रहा है. अदरक का आधिकारिक रेट 360 पीकेआर प्रति किलो है, लेकिन यह बाजार में 380 पीकेआर प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध है. लहसुन 250 पीकेआर प्रति किलो बिक रहा है, जबकि इसकी आधिकारिक दर 200 पीकेआर प्रति किलो है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड