पाकिस्तान ने लगभग दस लाख अफगानों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी शुरू की

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने लगभग दस लाख अफगानों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन और पुलिस को अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारकों की मैपिंग में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं.

(Photo : X)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने लगभग दस लाख अफगानों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन और पुलिस को अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारकों की मैपिंग में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं.

अभी तक कोई तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन हजारों एसीसी धारकों को वापस भेजने का अभियान गर्मियों में शुरू हो सकता है. यह भी पढ़े :PAK President, PM Wishes Holi 2024: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी, पीएम शहबाज शरीफ ने भारत को दी होली की शुभकामनाएं- जानें बधाई संदेश में क्या कहा

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर के अनुसार, पाकिस्तान में 2.18 मिलियन अफगान शरणार्थी हैं जिनके पास दस्तावेज हैं. इसमें 2006-07 में हुई जनगणना के अनुसार, पंजीकरण का प्रमाण (पीओआर) कार्ड रखने वाले 1.3 मिलियन शरणार्थी शामिल हैं.साथ ही 2017 में पंजीकरण अभियान के बाद अतिरिक्त 880,000 शरणार्थियों को एसीसी प्रदान किया गया है.

अगस्त 2021 में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद पाकिस्तान में काफी अफ़गान पहुंचे थे. अधिकारियों ने इसकी संख्या 6 से 8 लाख के बीच बताई है, कुछ के पास वैध यात्रा दस्तावेज़ हैं, लेकिन उनका भविष्य अनिश्चित है.

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने पिछले साल नवंबर में अफ़ग़ानों की स्वदेश वापसी का पहला दौर शुरू किया था.

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात का कोई आधिकारिक डेटा जारी नहीं किया गया है कि नवंबर 2023 के बाद से अनुमानित 1.7 मिलियन अफगानों में से कितने लोग अपने देश के लिए रवाना हो गए हैं.

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दौर में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान लौटने वाले बिना दस्तावेज वाले अफगानों की कुल संख्या लगभग पांच लाख है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड