पाक का नया दांव: भारत पर लगाया पूर्व सैन्य ऑफिसर हबीब जहीर को जबरन हिरासत में रखने का आरोप
पाकिस्तान (Pakistan) ने बुधवार को भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि पाक रिटायर्ड सैन्य ऑफिसर कर्नल हबीब जहीर साल 2017 से गायब हैं, और इसके पीछे भारत का हाथ है. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस सैन्य ऑफिसर भारत की कस्टडी में हैं.
पाकिस्तान (Pakistan) ने बुधवार को भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि पाक रिटायर्ड सैन्य ऑफिसर कर्नल हबीब जहीर साल 2017 से गायब हैं, और इसके पीछे भारत का हाथ है. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस सैन्य ऑफिसर भारत की कस्टडी में हैं. इतना ही नहीं पाक की तरफ से कहा गया कि भारत उन्हें कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) के बदले छोड़ेगा. पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि हबीब जहीर के घर आने तक पाकिस्तान सरकार चैन से नहीं बैठेगी. बता दें कि हबीब नेपाल से अप्रैल 2017 में एक जॉब इंटरव्यू के दौरान लापता हुए थे.
कर्नल हबीब अप्रैल 2017 में नेपाल से लापता हुए. वे यहां एक जॉब इंटरव्यू के लिए आए थे. काठमांडू में उतरने के बाद हबीब बुद्धा एयर के जरिए लुंबिनी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे. लुंबिनी पहुंचने के बाद से ही वे लापता है. हबीब जहीर के बेटे ने कहा था कि उनके पिता के लापता होने के बाद नेपाल सरकार ने उन्हें खोजने के लिए विशेष टीम बनाई थी, लेकिन यह मामला आगे नहीं बढ़ा. उनके बेटे साद जहीर ने रावलपिंडी एक पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की थी.
यह भी पढ़ें- कुलभूषण जाधव को लेकर पाकिस्तान का दोगला चेहरा, दूसरी बार कॉन्सुलर एक्सेस देने से किया इनकार.
पाकिस्तान ने कहा- भारतीय मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया में दावा किया गया था कि कर्नल हबीब भारत की हिरासत में हैं और भारत उनके बदले कुलभूषण जाधव की रिहाई भारत चाहता है. पाक द्वारा कहा गया है कि लेफ्टिनेंट कर्नल हबीब के घर आने तक पाकिस्तान सरकार चैन से नहीं बैठेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

