पाकिस्तान ने भारतीय वस्तुओं को अफगानिस्तान पहुंचाने के लिए वाघा सीमा से मार्ग देने की संभावनाओं को किया खारिज

पाकिस्तान ने भारतीय वस्तुओं को अफगानिस्तान पहुंचाने के लिए वाघा सीमा से मार्ग देने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के पाकिस्तान दौरे के बाद प्रस्तावों के आदान-प्रदान पर दाऊद ने कहा कि अफगान राजदूत के आमंत्रण पर वे 20 से 30 अगस्त के बीच काबुल का दौरा करेंगे.

वाघा बॉर्डर (Photo Credits : Twitter)

इस्लामाबाद : पाकिस्तान (Pakistan) ने भारतीय वस्तुओं को अफगानिस्तान (Afghanistan) पहुंचाने के लिए वाघा सीमा से मार्ग देने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है. गुरुवार को पाकिस्तान में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने कहा कि वैसे भी ट्रांजिट व्यापार किसी भी स्थिति में त्रिकोणीय मुद्दा नहीं था.

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री के वाणिज्यिक सलाहकार अब्दुल रज्जाक दाऊद (Abdul Razak Dawood) ने कहा, "हमने अफगानिस्तान को वाघा सीमा के माध्यम से व्यापार नहीं करने के लिए कहा है और वह इस पर सहमत है क्योंकि ट्रांजिट व्यापार द्विपक्षीय मुद्दा है ना कि त्रिपक्षीय मुद्दा, जिसमें किसी अन्य को शामिल किया जाए."

यह भी पढ़ें : अनुच्छेद 370: ईरान ने कहा- भारत और पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए करें बातचीत

द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के पाकिस्तान दौरे के बाद कार्यकारी समूहों के प्रस्तावों के आदान-प्रदान के बाद अफगान ट्रांजिट ट्रेड (एटीटी) पर दाऊद ने कहा कि अफगान राजदूत के आमंत्रण पर वे 20 से 30 अगस्त के बीच काबुल का दौरा करेंगे.

दाऊद ने कहा कि अफगान पक्ष वाघा सीमा के माध्यम से व्यापार करने का मुद्दा उठाने वाला था लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें वार्ता में द्विपक्षीय मुद्दे को नहीं जोड़ना चाहिए और वे इस पर राजी हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड