Pakistan: टीएलपी के साथ झड़प के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाकिस्तान रेंजर्स को बुलाया गया

पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने बुधवार को कहा कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के साथ हालिया संघर्ष के बाद पंजाब प्रांत में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 60 दिनों तक रेंजर्स को बुलाया जा रहा है. पाकिस्तानी अखबार डॉन की अपनी एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.

शेख राशिद अहमद(Photo Credits: FB)

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर: पाकिस्तान (Pakistan) के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद (Sheikh Rashid Ahmed) ने बुधवार को कहा कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के साथ हालिया संघर्ष के बाद पंजाब प्रांत में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 60 दिनों तक रेंजर्स को बुलाया जा रहा है. पाकिस्तानी अखबार डॉन की अपनी एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. यह भी पढ़े: Pakistan: पाकिस्तान के कबायली इलाके में दो गुटों में झड़प, 10 की मौत

इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस संबंध में एक सारांश (समरी) संघीय मंत्रिमंडल को मंजूरी के लिए भेजा गया है. हालांकि, उन्होंने फिर भी समूह से अपना विरोध समाप्त करने का अनुरोध किया. मंत्री की यह टिप्पणी बुधवार को पंजाब के गुजरांवाला जिले में साधोक के पास कानून लागू करने वालों (सुरक्षा बल) और टीएलपी समर्थकों के बीच ताजा हिंसा के बाद आई है. हिंसा में कम से कम चार पुलिसकर्मी मारे गए और दर्जनों घायल हो गए.

रिपोर्ट में कहा गया है कि गृह मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ समय पहले, सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि टीएलपी को राज्य की कानून एवं व्यवस्था को चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जाएगी और इसे 'आतंकवादी' समूह के रूप में माना जाएगा, न कि धार्मिक पार्टी के तौर पर. चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इस्लामाबाद में मीडिया से बात करते हुए राशिद ने कहा, "समूह का 'एक और एजेंडा' था. इसलिए मैं पंजाब सरकार को रेंजर्स बुलाने के लिए अधिकृत कर रहा हूं."मंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रतिबंधित समूह से बीती रात साढ़े तीन बजे बात की थी और उन्हें देश के हालात देखने को कहा था. राशिद ने कहा, "मैंने उनसे कहा कि फ्रांसीसी राजदूत तो पाकिस्तान में हैं ही नहीं. इससे पता चलता है कि उनका एक और एजेंडा है. "

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी