विदेश

पाकिस्तान रेलवे गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर सिख समुदाय के लिए चलाएगा विशेष ट्रेन

पाकिस्तान रेलवे सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर सिख समुदाय की सुविधा के लिए रविवार को ननकाना साहिब रेलवे स्टेशन से कराची तक विशेष ट्रेन चलाएगा. द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन ननकाना साहिब से सुबह 10 बजे शोरकोट कैंट, खानेवाल, रोहड़ी, नवाब शाह, शेहदादपुर, हैदराबाद और कराची कैंट होते हुए अगले दिन सुबह 11.50 बजे कराची पहुंचेगी.

पाकिस्तान रेलवे गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर सिख समुदाय के लिए चलाएगा विशेष ट्रेन
पाकिस्तान के लिए एक विशेष ट्रेन (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान रेलवे (PR) सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव (Guru Nanak Dev) की 550वीं जयंती के अवसर पर सिख समुदाय की सुविधा के लिए रविवार को ननकाना साहिब रेलवे स्टेशन से कराची तक विशेष ट्रेन चलाएगा. द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन ननकाना साहिब से सुबह 10 बजे शोरकोट कैंट, खानेवाल, रोहड़ी, नवाब शाह, शेहदादपुर, हैदराबाद और कराची कैंट होते हुए अगले दिन सुबह 11.50 बजे कराची पहुंचेगी.

पीआर ने इस विशेष अवसर पर विशेष रूप से सिख समुदाय के लिए यह ट्रेन चलाई है और लोवर एसी कोचों में से सीटें हटाकर कारपेट बिछाकर विशेष सेंट्रल हॉल बना दिया गया है. वहीं, कोच का एक भाग सिख धर्म की पवित्र पुस्तक गुरु ग्रंथ साहिब के लिए रखा गया है. ट्रेन को गुरु नानक सिंह के जन्मस्थान ननकाना साहिब और उनके विश्राम स्थल दरबार साहिब करतारपुर के साथ-साथ अन्य धार्मिक तस्वीरों से सजाया गया है.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर दिवस पर की ‘मानव श्रृंखला’ की अगुवाई

शनिवार को यह भी बताया गया कि पाकिस्तान गुरु नानक के जयंती समारोह के लिए 10,000 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा देगा. श्रद्धालुओं का पहला जत्था नवंबर के पहले सप्ताह में एक विशेष ट्रेन द्वारा रवाना होगा. तीर्थयात्री अटारी रेलवे स्टेशन से वाघा रेलवे स्टेशन जाएंगे और वहां से ननकाना साहिब के लिए रवाना होंगे. सिख समुदाय का आठ नवंबर तक पाकिस्तान जाना जारी रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).