पाक PM इमरान खान ने भारत सरकार पर साधा निशाना, लगाया शांति प्रस्तावों को ठुकराने का आरोप

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर शांति प्रस्तावों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया और कहा कि दो परमाणु सम्पन्न देशों के बीच किसी भी तरह की लड़ाई उनके लिए आत्मघाती साबित होगी

इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर शांति प्रस्तावों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया और कहा कि दो परमाणु सम्पन्न देशों के बीच किसी भी तरह की लड़ाई उनके लिए आत्मघाती साबित होगी. तुर्की की समाचार एजेंसी टीआरटी वर्ल्ड को दिए एक साक्षात्कार में खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अनुसार प्रधानमंत्री ने भारत के साथ वार्ता की फिर से इच्छा जताई है.

उन्होंने कहा कि यहां तक कि शीत युद्ध भी दोनों देशों के हित में नहीं है. पार्टी ने उनके हवाले से कहा, ‘‘दो परमाणु सम्पन्न देशों को युद्ध के बारे में सोचना तक नहीं चाहिए. यहां तक कि शीत युद्ध के बारे में भी नहीं क्योंकि स्थिति किसी भी समय खराब हो सकती है. दो परमाणु सशस्त्र देशों का युद्ध में शामिल होना आत्महत्या की तरह है.’’उन्होंने कहा कि भारत ने उनके शांति प्रस्तावों पर जवाब नहीं दिया. यह भी पढ़े: पाक नेता की इमरान खान की आलोचना, कहा- दुनियाभर में पाकिस्‍तान के लिए भीख मांग रहे हैं पीएम, राजनीति का बिल्कुल भी तजुर्बा नहीं

भारत का कहना है कि आतंकवाद और संवाद साथ-साथ नहीं हो सकता।खान ने कहा, ‘‘भारत को एक कदम आगे बढ़ाने की पेशकश दी गई थी और हम दो कदम उठाते. लेकिन भारत ने वार्ता की पाकिस्तान की पेशकश कई बार ठुकरा दी.’’खान ने यह भी कहा कि भारत कश्मीरी लोगों के अधिकारों को कभी नहीं कुचल पाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड