SCO समिट में भी पाक पीएम इमरान खान कर बैठे बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक, देखें उठक-बैठक का यह वायरल Video

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO)की बैठक आयोजित की गई है जहां पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल हुए. यहां पर पाक पीएम इमरान खान ने शिखर सम्मेलन के प्रोटोकॉल की किस तरह से अनदेखी की इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

पाक पीएम इमरान खान (Photo Credit-IANS)

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने एक बार फिर राजनयिक प्रोटोकॉल तोड़ा. जिसके बाद न सिर्फ दुनिया भर में बल्कि उनके खुद के देश में भी उनकी जमकर फजीहत हुई. किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO)की बैठक आयोजित की गई है जहां पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल हुए. यहां पर पाक पीएम इमरान खान ने शिखर सम्मेलन के प्रोटोकॉल की किस तरह से अनदेखी की इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समिट हॉल में जब एससीओ सदस्य देशों के प्रमुख एक-एक करके अंदर प्रवेश कर रहे थे तब हॉल में मौजूद अन्य उनके सम्मान में अपनी सीट से उठ खड़े हुए लेकिन इस दौरान वहां मौजूद पीएम इमरान खान अपनी सीट पर ही बैठे रहे. जबकि राष्ट्रप्रमुखों के स्वागत के लिए शेष सभी लोग खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- SCO Summit: पीएम मोदी ने इमरान के सामने पाक को लताड़ा, कहा- आतंकवाद को पनाह देने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होना जरूरी

इमरान की यह हरकत कैमरों में कैद हो गई और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया. अब यूजर्स इमरान के रवैये को अशोभनीय बताकर पाक पीएम का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. इमरान की इस हरकत को लेकर दुनिया भर में उनकी किरकिरी हो रही है. खास बात यह है कि उनकी किरकिरी कराने वाला वीडियो खुद उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से हुई एक और बड़ी भूल, सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का ऐसे कर दिया अपमान, देखें VIDEO

दरअसल समिट हॉल में सभी नेता एक- एक कर प्रवेश कर रहे थे. इसके बाद सभी का परिचय दिया गया. प्रोटोकॉल के मुताबिक, सभी नेता और दूसरे प्रतिनिधी खड़े रहे. लेकिन इमरान खान सिर्फ दो सेकंड के लिए तब उठे जब उनका नाम पुकारा गया. इसके बाद फिर बैठ गए. जब उन्हें एहसास हुआ कि वे हॉल में अकेले ऐसे हैं जो अपनी सीट पर बैठे हुए हैं, तो वे फौरन उठ खड़े हुए. लेकिन इसके बाद भी सारे नेताओं के वापस अपनी सीट पर बैठने के पहले इमरान खान अपनी सीट पर बैठ गए. वीडियो में देखने पर पता लगता है कि वे अपनी सीट पर उठक-बैठक कर रहे हैं.

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं जब इमरान खान ने इस तरह की गलती की हो. इससे पहले भी इसी महीने सऊदी अरब में हुई 14वीं ओआईसी समिट के दौरान भी इमरान से ऐसी ही गलती हुई थी. उस समय सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुलअजीज से सम्मेलन से इतर मुलाकात के दौरान इमरान खान ने सुल्तान के ट्रांसलेटर से कुछ कहा, और उनकी बात का अनुवाद किए जाने से पहले ही वहां से चल दिए. सोशल मीडिया पर इस घटना का भी वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें सऊदी किंग के अपमान के लिए इमरान खान की खूब किरकिरी हुई थी

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड