पाकिस्तान: NAB ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को किया गिरफ्तार

बता दें कि एनएबी ने पहले से ही चौधरी शुगर मिल मामले में उनकी बेटी मरियम नवाज और भतीजे यूसुफ अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों 23 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर हैं. एनएबी ने मुख्य रूप से मरियम पर चीनी मिलों के शेयरों की बिक्री/खरीद की आड़ में मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाया है. इसने कहा कि वह 2008 में मिलों की सबसे बड़ी शेयरधारक बन गईं, जिनके पास 1.2 करोड़ से अधिक के शेयर थे और उनकी संपत्ति उनकी आय से अधिक नहीं पाई गई थी.

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ( फोटो क्रेडिट- PTI )

पाकिस्तान (Pakistan) के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) ने चौधरी शुगर मिल (Chaudhry Sugar Mills ) घोटाला मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (former Prime Minister Nawaz Sharif ) को गिरफ्तार कर लिया है. डॉन न्यूज के मुताबिक, सूत्रों ने बताया था कि एनएबी के अध्यक्ष ने मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया और लाहौर ब्यूरो की एक टीम शुक्रवार को कोट लखपत जेल में उनसे मिलेगी और उनकी फिजिकल रिमांड के लिए उन्हें जवाबदेही अदालत में ले जाएगी. नवाज शरीफ अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल जेल की सजा काट रहे हैं. इससे पहले राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने चौधरी शुगर मिल घोटाला मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

बता दें कि एनएबी ने पहले से ही चौधरी शुगर मिल मामले में उनकी बेटी मरियम नवाज और भतीजे यूसुफ अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों 23 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर हैं. एनएबी ने मुख्य रूप से मरियम पर चीनी मिलों के शेयरों की बिक्री/खरीद की आड़ में मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाया है. इसने कहा कि वह 2008 में मिलों की सबसे बड़ी शेयरधारक बन गईं, जिनके पास 1.2 करोड़ से अधिक के शेयर थे और उनकी संपत्ति उनकी आय से अधिक नहीं पाई गई थी.

यह भी पढ़ें:-चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर का राग.

इससे पहले न्यायाधीश ने वकीलों और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ताओं को मरियम नवाज के साथ सेल्फी लेने और कार्यवाही में बाधा डालने के लिए चेतावनी भी जारी की. एजेंसी का कहना है कि वह 1992-93 की अवधि के दौरान कुछ विदेशियों की मदद से मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थी, उस समय उनके पिता नवाज शरीफ प्रधानमंत्री थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी