इमरान खान के मंत्री शेख रशीद अहमद का बौखलाहट में एक और बयान, कहा- कश्मीर मुद्दे को लेकर डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान दोनों देशों को दे रहे हैं धोखा

अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख रशीद अहमद ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारत और पाकिस्तान दोनों को ही धोखा दे रहे हैं

पाक मंत्री शेख रशीद ( फोटो क्रेडिट- PTI )

इस्लामाबाद: अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख रशीद अहमद (Sheikh Rasheed Ahmad) ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) भारत और पाकिस्तान दोनों को ही धोखा दे रहे हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच अक्टूबर-नवंबर में 'पूर्ण युद्ध' की बुधवार को भविष्यवाणी करने वाले शेख रशीद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ट्रंप कश्मीर (kashmir) मामले में भारत और पाकिस्तान (Pakistan) को धोखा दे रहे हैं. ट्रंप ने पहले कहा था कि अगर भारत चाहेगा तो वह कश्मीर मामले में मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि इस मामले को भारत (India) और पाकिस्तान को द्विपक्षीय स्तर पर सुलझाना चाहिए.

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी रेलवे मंत्री ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार और समझौता एक्सप्रेस उन्होंने रोक दी है और किसी में दम हो तो इन्हें चलाकर दिखाए. उन्होंने कहा कि कश्मीर की जंग शुरू हो चुकी है. फिर उन्होंने कहा कि अगर जंग हुई तो हम पीछे नहीं हटेंगे और 'भारत को नेस्तनाबूद कर देंगे.  यह भी पढ़े: इमरान खान के मंत्री शेख अहमद रशीद का दावा, भारत-पाकिस्तान के बीच अक्टूबर के अंत में होगा युद्ध

बात दें कि इसके पहले पाक मंत्री शेख रशीद अहमद भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने और भरता पाकिस्तान के बीच अक्टूबर महीने में जंग होने की भविष्यवाणी कर चुकें है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को महज 136 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Petrol Price Today, March 20, 2026: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत में पेट्रोल के दाम स्थिर; जानें दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों के लेटेस्ट रेट्स

\