कंगाल पाकिस्तान को पुलवामा हमला पड़ा भारी, एयरस्पेस बंद करने से इतने अरब का हुआ नुकसान

पाकिस्तान को फरवरी महीने में बालाकोट हवाई हमले के बाद अपने वायु क्षेत्र को बंद करने से आठ अरब रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. शुक्रवार को एक मीडिया रपट में यह बात सामने आयी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कराची: पाकिस्तान (Pakistan) को फरवरी महीने में बालाकोट हवाई हमले (Balakot air strikes) के बाद अपने वायु क्षेत्र को बंद करने से आठ अरब रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. शुक्रवार को एक मीडिया रपट में यह बात सामने आयी है.

उल्लेखनीय है कि फरवरी में भारतीय वायुसेना ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था. इसके बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपने वायु क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था.

पाकिस्तान ने इस सप्ताह मंगलवार को असैन्य उड़ानों के लिये अपने वायु क्षेत्र को पुन: खोलने की घोषणा की. पाकिस्तान के विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने यहां नागर विमानन प्राधिकरण के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वायुक्षेत्र बंद करने के कारण प्राधिकरण को 8.5 अरब रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है.

डॉन अखबार ने मंत्री के हवाले से कहा, ‘‘यह हमारे विमानन उद्योग के लिये बड़ा नुकसान है. लेकिन वायु क्षेत्र बंद करने से पाकिस्तान की अपेक्षा भारत को अधिक नुकसान हुआ है. भारत को लगभग दोगुना नुकसान हुआ है. लेकिन अब दोनों पक्षों की ओर से सहृदयता की आवश्यकता है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स