इमरान सरकार का अजीबोगरीब फैसला: पाकिस्तान में अब इन चीजों पर लगेगा 'पाप टैक्स'
पाकिस्तान स्वास्थ्य बजट को बढ़ाने के लिए अब सिगरेट और शर्बतों पर जल्द ही ‘पाप कर’ लगायेगा. देश के स्वास्थ्य मंत्री अमीर महमूद कियानी ने मंगलवार को यह जानकारी दी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) स्वास्थ्य बजट को बढ़ाने के लिए अब सिगरेट और शर्बतों पर जल्द ही ‘पाप कर’ लगायेगा. देश के स्वास्थ्य मंत्री अमीर महमूद कियानी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. स्थानीय मीडिया के अनुसार उन्होंने जन स्वास्थ्य सम्मेलन में कहा कि उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार देश के सकल घरेलू उत्पाद के पांच पतिशत वाला स्वास्थ्य बजट बनाना चाहती है और इस काम के लिए उसे आमदनी बढ़ानी होगी. इसके लिए सरकार कई तरह के उपाय अमल में ला रही है. इनमें से एक तरीका यह है कि तंबाकू उत्पादों और मीठे पेयों पर एक पाप कर (सिन टैक्स) लगा दिया जाये और इससे जो आमदनी होगी उसे स्वास्थ्य बजट में शामिल कर दिया जाए.
अभी सरकार स्वास्थ्य पर जीडीपी का केवल दशमलव छह फीसदी ही खर्च करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2018 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

