विदेश

पाकिस्तान ने भारत के सामने टेके घुटने, जीवन रक्षक दवाओं के आयात को दी मंजूरी

पाकिस्तान सरकार ने भारत से जीवन रक्षक दवाओं के आयात को मंजूरी प्रदान कर दी है हालांकि दोनों देशों के संबंध वर्तमान में कश्मीर मुद्दे को लेकर काफी तनावपूर्ण हैं.

पाकिस्तान ने भारत के सामने टेके घुटने, जीवन रक्षक दवाओं के आयात को दी मंजूरी
इमरान खान (Photo Credits: PTI)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार (Pakistan Govt) ने भारत (India) से जीवन रक्षक दवाओं के आयात को मंजूरी प्रदान कर दी है हालांकि दोनों देशों के संबंध वर्तमान में कश्मीर मुद्दे को लेकर काफी तनावपूर्ण हैं. जियो टीवी की मंगलवार की रपट के अनुसार पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय ने एक वैधानिक आदेश जारी कर भारत से दवाओं के आयात-निर्यात की मंजूरी प्रदान कर दी है. पाकिस्तान ने कश्मीर के मुद्दे को लेकर पिछले महीने भारत के साथ राजनयिक संबंध का स्तर कर दिया था और व्यापारिक संबंधों को भी निलंबित कर दिया था.

दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध पुलवामा हमले के बाद से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारत ने उस घटना के बाद पाकिस्तान से आयात किए जाने वाले सामान पर 200 प्रतिशत का सीमाशुल्क लगा दिया था।

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2019 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).