Pakistan: इमरान खान और बुशरा बीबी को 14 साल जेल, तोशाखाना मामले में सुनाई गई सजा

इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना मामले में बुधवार को रावलपिंडी में स्पेशल कोर्ट ने 14 साल की जेल की सजा सुनाई है.

Imran Khan and Bushra Bibi | X

इस्लामाबाद: इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पत्नी बुशरा बीबी (Bushra Bibi) को तोशाखाना मामले में बुधवार को रावलपिंडी में स्पेशल कोर्ट ने 14 साल की जेल की सजा सुनाई है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ की पत्नी के खिलाफ यह एक्शन तोशाखाना केस में हुआ है. पाकिस्तान के जियो न्यूज ने यह जानकारी दी, जिसमें बताया गया है कि दंपति को कैद ए बामुशक्कत की सज़ा सुनाई गई है. पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को 10 साल की जेल, सिफर मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा.

दंपति को 10 साल के लिए सार्वजनिक पद संभालने से रोक दिया गया है और उन पर 787 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुशरा बीबी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

तोशखाना (राज्य भंडार) से मिले उपहारों की बिक्री से प्राप्त आय का विवरण न दे पाने के मामले में पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने खान को अयोग्य घोषित कर दिया था.

सिफर मामले में 10 साल की सजा

इससे पहले मंगलवार को सिफर मामले में इमरान खान को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. इस मामले में शाह महमूद कुरैशी को भी 10 साल की सजा सुनाई गई. रावलपिंडी की अदियाला जेल में मामले की सुनवाई के दौरान विशेष अदालत के न्यायाधीश अबुल हसनत जुल्करनैन ने यह फैसला सुनाया. इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने गुप्त जानकारी का निजी इस्तेमाल किया.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\