पाकिस्तान: विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी चीन के 3 दिवसीय दौरे पर

पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mehmood Qureshi) सोमवार से चीन के अपने तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे की शुरुआत करेंगे जहां वह इस्लामाबाद-बीजिंग के विदेश मंत्रियों की पहली रणनीतिक वार्ता में शामिल होने वाले हैं.

शाह महमूद कुरैशी (Photo Credits: Facebook)

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mehmood Qureshi) सोमवार से चीन के अपने तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे की शुरुआत करेंगे जहां वह इस्लामाबाद-बीजिंग के विदेश मंत्रियों की पहली रणनीतिक वार्ता में शामिल होने वाले हैं. 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान दोनों पक्ष चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) सहित द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा करेंगे. साथ ही दोनों देश क्षेत्रीय स्थिति और सहयोग पर भी चर्चा करेंगे.

कुरैशी सीपीईसी पर राजनीतिक दलों की संगोष्ठी को संबोधित करेंगे और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (Pakistan Tehreek-e-Insaf) और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच संवाद में भाग लेंगे. वह चीनी नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-तालिबान शांतिवार्ता में पाकिस्तान के रिश्ते एक नया मोड़ लेने को तैयार: विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कुरैशी का दौरा निकट व व्यापक द्विपक्षीय संबंधों को गति प्रदान करेगा और सीपीईसी के तहत आर्थिक संबंधों को गहरा करने के प्रयासों को मजबूती देगा. पाकिस्तान के विदेश मंत्री का यह दौरा पाकिस्तान के आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) सरगना मसूद अजहर के खिलाफ 13 मार्च को चीन के प्रतिबंधों को वीटो कर देने के बाद हो रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड