पाकिस्तान ने चीन को एक्सपोर्ट किया 1 लाख किलो इंसानी बाल, बदले में मिली इतनी रकम

पाकिस्तान से इसके निर्यात के पीछे की एक वजह विग पहनने का फैशन कम होना है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

पाकिस्तान (Pakistan) ने पिछले पांच वर्षों में चीन (China) को 100,000 किलोग्राम मानव बालों (Human Hair) का निर्यात (Export) किया, जिनकी कीमत 94 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है. डॉन की खबर के मुताबिक, व्यापार और कपड़ा मंत्रालय (Ministry of Commerce and Textile) ने नेशनल असेंबली (National Assembly) को बताया कि पिछले पांच वर्षों में चीन को 105, 461 किलोग्राम मानव बालों का निर्यात किया गया. समाचारपत्र को एक प्रमुख ब्यूटिशियन ए. एम. चौहान ने बताया कि चीन में मेकअप उद्योग (Makeup Industry) के विकास के बाद मानव बालों की मांग काफी बढ़ गई है.

वहीं, पाकिस्तान से इसके निर्यात के पीछे की एक वजह विग पहनने का फैशन (Fashion) कम होना है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्थानीय बाजार में बालों से जुड़े सामानों के निर्माण में कमी होना भी, इसके निर्यात की वजह में से एक है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड