Pakistan Crisis: बाढ़ के बाद अब डेंगू की मार, पाकिस्तान में मचा हाहाकार, बच्चे-बड़े सब परेशान

इसी अवधि में खैबर पख्तूनख्वा में 166 डेंगू संक्रमित मामले दर्ज किए गए, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,356 हो गई. पंजाब प्रांत में 191 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से अधिकांश रावलपिंडी में 84 और लाहौर में 60 मामले सामने आए है। इस साल पंजाब में कुल मामलों की संख्या अब 3,288 हो गई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर - डेंगू (Photo Credits: Pixabay)

पाकिस्तान में बाढ़ की आफत के बीच डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सिंध में पिछले 24 घंटों में डेंगू के कुल 386 नए मामले सामने आए हैं. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची की प्रांतीय राजधानी में डेंगू के 349 नए मामले दर्ज किए गए हैं. सिंध में सितंबर के महीने में डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 3,020 हो गई है, जिससे इस साल स्थानीय मामलों की संख्या 5,589 तक पहुंच गई. यह भी पढ़ें: कौन बनेगा पाकिस्तान का नया सेना प्रमुख, लंदन में बैठक का क्या मतलब?

इसी अवधि में खैबर पख्तूनख्वा में 166 डेंगू संक्रमित मामले दर्ज किए गए, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,356 हो गई. पंजाब प्रांत में 191 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से अधिकांश रावलपिंडी में 84 और लाहौर में 60 मामले सामने आए है। इस साल पंजाब में कुल मामलों की संख्या अब 3,288 हो गई है.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया कि इस्लामाबाद में पिछले 24 घंटों में डेंगू के 57 नए मामले सामने आए. इस्लामाबाद में कुल मामलों की संख्या अब बढ़कर 1,388 हो गई है. पाकिस्तानी सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए जन जागरूकता बढ़ाने समेत एंटी-डेंगू कैपेंन शुरू किया है, और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट