कोरोना वायरस: पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान का पूर्ण बंदी से इनकार- बोले हम झेल नहीं पाएंगे
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को यह कहते हुए देश में पूर्ण बंदी से इनकार किया कि इससे अराजक स्थिति पैदा हो जाएगी और लोगों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए खुद को पृथक कर लेने की अपील की। देश में कोरोना वायरस के चलते अब तक चार लोगों की मौत हो गयी है जबकि 646 लोग उससे संक्रमित हुए।
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को यह कहते हुए देश में पूर्ण बंदी से इनकार किया कि इससे अराजक स्थिति पैदा हो जाएगी और लोगों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए खुद को पृथक कर लेने की अपील की. देश में कोरोना वायरस के चलते अब तक चार लोगों की मौत हो गयी है जबकि 646 लोग उससे संक्रमित हुए. देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए खान ने दोहराया कि बंदी से अराजक स्थिति उत्पन्न हो जाएगी क्योंकि 25 फीसद से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं और उनकी जिंदगियां बर्बाद हो जाएंगी.
इमरान ने कहा कि पाकिस्तान की स्थिति में अभी बंदी की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, पहले आपको मैं बताऊं कि पूर्ण बंदी है क्या. इसका मतलब कर्फ्यू लगाना है और लोगों को घरों के अंदर बंद कर देना है. इमरान खान ने कहा, हम पूर्ण बंद नहीं झेल सकते क्योंकि इससे व्यापक अराजक स्थिति पैदा हो जाएगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में स्थिति इटली या फ्रांस जितनी बुरी नहीं है.
इमरान खान ने कहा यदि स्थिति इटली जैसी होती तो मैं बंदी लगा देता. प्रधानमंत्री ने लोगों से खुद को पृथक कर लेने और घरों के अंदर ही रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और उसके हिसाब से सभी जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2020 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

