Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 36 जख्मी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को भीषण सड़क हादसा गया. जब यात्रियों से भारी के बस लोगों को लेकर जा रही थी. इस बीच बस का नियंत्रण खो जाने की वजह से बस खाई में जा गिरी.

(Photo Credits ANI)

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को भीषण सड़क हादसा गया. जब यात्रियों से भारी के बस लोगों को लेकर जा रही थी. इस बीच बस का नियंत्रण खो जाने की वजह से बस खाई में जा गिरी. जिस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. वहीं 36 लोग जख्मी हुए हैं. जिन्हें पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार हादसा खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी कोहिस्तान क्षेत्र में हुई है.

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि यह बस स्कर्दू (पीओजेके) से रावलपिंडी जा रही थी. इसी बीच बस अनियंत्रण होने की वजह से खाई में जा गिरी. बस में 38 यात्री सवार थे. जिसमें दो लोगों की जान गई है. जानकारी के अनुसार हादसा ऊपरी कोहिस्तान के हरबन तहसील के शेतियल क्षेत्र के पास हुआ.

हादसे में ड्राइवर और एक यात्री की मौत:

हादसे के बाद रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता अब्दुर रहमान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बस के ड्राइवर और एक यात्री की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हो गए हैं. उन्हें चिलास, डाइमर के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर घायलों का इलाज जारी है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\