एजेंसी न्यूज

Pakistan: पाकिस्तान ने CPEC प्राधिकरण को खत्म करने की मंजूरी दी, काम में तेजी लाने के लिए किया ऐसा

पाकिस्तान सरकार ने अरबों डॉलर के महत्वाकांक्षी क्षेत्रीय संपर्क कार्यक्रम के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) प्राधिकरण को खत्म करने की मंजूरी दे दी है.

Pakistan: पाकिस्तान ने CPEC प्राधिकरण को खत्म करने की मंजूरी दी, काम में तेजी लाने के लिए किया ऐसा

इस्लामाबाद, 18 अगस्त: पाकिस्तान सरकार ने अरबों डॉलर के महत्वाकांक्षी क्षेत्रीय संपर्क कार्यक्रम के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) प्राधिकरण को खत्म करने की मंजूरी दे दी है. Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 28 लोगों की मौत, 26 जख्मी, PM शहबाज शरीफ ने जताया दुख

बृहस्पतिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई. पाकिस्तानी अखबार ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर में कहा गया है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार (17 अगस्त) को जो निर्णय लिया, उसपर चीन की भी मंजूरी लेनी की जरूरत होगी. इसमें कहा गया है कि शरीफ ने सैद्धांतिक रूप से सीपीईसी प्राधिकरण को खत्म करने की मंजूरी दे दी है.

योजना एवं विकास मंत्री अहसान इकबाल ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि यह फैसला सीपीईसी के हित में है. इसकी परियोजनाओं के तेजी से कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकरण को भंग कर दिया जाना चाहिए.

2015 में शुरू की गई 60 अरब डॉलर की सीपीईसी परियोजना चीन की महत्वाकांक्षी अरबों डॉलर की बेल्ट एंड रोड पहल (बीआरआई) की प्रमुख परियोजना है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).