पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की मंद हुई बुद्धि, राफेल को टक्कर देने लिए खरीद रहे हैं मिस्र का 'कबाड़' जेट मिराज-V

पाकिस्तान मिस्र से 36 दसॉल्ट मिराज-V फाइटर प्लेन खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है. खास बात यह है कि फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट खुद इन फाइटर जेट को बनाना बंद कर चुकी है. इसके अलावा मिस्र भी मिराज- V जेट को अपनी एयरफोर्स से रिटायर कर चुका है. इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी वायुसेना के लिए इस विमान को खरीदने के लिए तैयार है.

इमरान खान (File Photo)

पाकिस्तान (Pakistan) मिस्र से 36 दसॉल्ट मिराज-V फाइटर (Dassault Mirage-V) प्लेन खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है. खास बात यह है कि फ्रांसीसी कंपनी (French Company) दसॉल्ट खुद इन फाइटर जेट (Fighter Jet) को बनाना बंद कर चुकी है. इसके अलावा मिस्र (Egypt) भी मिराज- V जेट को अपनी एयरफोर्स से रिटायर कर चुका है. इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी वायुसेना (Air Force) के लिए इस विमान को खरीदने के लिए तैयार है. इस बीच, फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल (Rafale) जल्द ही भारतीय वायुसेना (IAF) के बेड़े में शामिल होने वाला है.

दरअसल, राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) वायुसेना की एक टीम के साथ 8 अक्टूबर को फ्रांस जाएंगे. बता दें कि भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए करार किया है. वहीं, मिराज-V एक ऐसा जेट है जो भारतीय वायुसेना में पहले से ही शामिल मिराज- 2000 के सामने भी नहीं टिक सकता. यह भी पढ़ें- भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हुआ कम, दोनों देश चाहें तो मदद को तैयार: डोनाल्ड ट्रंप.

मिराज- 2000 वही फाइटर प्लेन है, जिससे भारतीय वायुसेना ने फरवरी 2019 में पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी और बालाकोट में आतंकी कैंप ध्वस्त कर दिए थे. गौरतलब है कि पाकिस्तान के पास पहले से ही 91 मिराज-V फाइटर जेट और 87 मिराज-III फाइटर जेट हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी