Pakistan Afghanistan Ceasefire: संघर्ष के बाद शांति के लिए तैयार हुए अफगानिस्तान और पाकिस्तान, युद्धविराम पर जताई सहमति

कतर के विदेश मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहे भीषण संघर्ष के बाद तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं. बता दें, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों में हमला किया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई.

दोहा, 19 अक्टूबर : कतर के विदेश मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहे भीषण संघर्ष के बाद तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं. बता दें, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों में हमला किया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. हालिया समझौते से पहले 48 घंटे का युद्धविराम खत्म होते ही 18 अक्टूबर को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया था, जिसमें तीन क्रिकेटर समेत कई लोगों की मौत हो गई.

दोनों पक्षों के इस समझौते की मध्यस्थता कतर और तुर्किए ने की. वहीं 7 युद्धों को समाप्त करने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवाद सुलझाने से चूक गए. कतर के बयान के अनुसार, दोनों पड़ोसी देश स्थायी शांति और स्थिरता को मजबूत करने के उद्देश्य से तंत्र स्थापित करने पर भी सहमत हुए हैं. इसके अलावा आने वाले दिनों में युद्धविराम की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए पहले से वार्ताएं निर्धारित हैं. यह भी पढ़ें : No Kings Protest: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन, लाखों लोग सड़कों पर उतरे, सरकार ने बताया ‘देश-विरोधी’

अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों के प्रतिनिधिमंडल कतर और तुर्किए की मध्यस्थता में वार्ता के लिए दोहा में थे. वार्ता का नेतृत्व दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने किया, और पाकिस्तान ने कहा कि उसका फोकस "अफगानिस्तान से उत्पन्न सीमा पार आतंकवाद को समाप्त करने और सीमा पर शांति एवं स्थिरता बहाल करने के तत्काल उपायों" पर केंद्रित होगा.

यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते काबुल पर हवाई हमले किए. इस्लामाबाद और काबुल दोनों ने हाल के दिनों में एक-दूसरे पर आक्रामकता का आरोप लगाया है. पाकिस्तान ने बार-बार दावा किया है कि आतंकवादी समूह अफगानिस्तान की धरती से हमले कर रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान ने सीमा पार हिंसा के लिए जिम्मेदार ऐसे किसी भी तत्व को पनाह देने से दृढ़ता से इनकार किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड