Pakistan: सिंध के मंदिर से चांदी के 3 हार और कुछ नकदी चोरी

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कोटरी में एक मंदिर से चोरों ने चांदी के तीन हार और कुछ नकदी चुरा ली. पुलिस का दावा है कि यह वारदात इस हफ्ते की शुरुआत में हुई.

प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credits: Pixabay )

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर: पाकिस्तान (Pakistan) के सिंध प्रांत के कोटरी में एक मंदिर से चोरों ने चांदी के तीन हार और कुछ नकदी चुरा ली. पुलिस का दावा है कि यह वारदात इस हफ्ते की शुरुआत में हुई. यह भी पढ़े: पाकिस्तान में इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिले से पहले भारतीय छात्र एनओसी लें: एआईसीटीई

पुलिस के मुताबिक, चोरों ने देवी माता मंदिर में ताले तोड़कर देवी-देवताओं के गले के हार को हटा दिया और दानपेटी से नकद भी चुरा ली.एसएसपी जमशोरो जावेद बलूच के अनुसार, मंदिर के आसपास के स्थानीय लोगों पर शक है. उन्होंने इस दावे का खंडन किया कि वारदात के दौरान मंदिर के देवताओं को अपवित्र किया गया था.

सिंध के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ज्ञानचंद एसरानी ने मंदिरों के आसपास कड़ी सुरक्षा और इस मामले में दोषियों को न्याय दिलाने के लिए तेजी से कार्रवाई करने का आह्वान किया है, खासकर जब हिंदू समुदाय आगामी दिवाली समारोह की तैयारी कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Citizenship New Rules: गृह मंत्रालय के फैसले के बाद नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव, पाक-बांग्लादेश और अफगानिस्तान के आवेदकों के लिए पासपोर्ट संबंधी जानकारी देना अनिवार्य

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

India-Pak Petrol-Diesel Prices: पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; जानें दोनों देशों के रेट में कितना है फर्क

BAN vs PAK 2nd Test Day 1 Live Score Update: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे टेस्ट मैच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट