Pakistan Boy Kills Drug Addict Father: पाकिस्तान में 15 वर्षीय लड़का बना हत्यारा, मां से मारपीट करने पर नशेड़ी पिता की ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पाकिस्तान के टिब्बा सुल्तानपुर में एक 15 वर्षीय लड़के अपने नशेड़ी पिता की गुस्से में आकार हत्या कर दी. क्योंकि उसका वह अक्सर घर आने पर उसकी मां से मारपीट करता था. पिता की हत्या करने वाले लड़के का नाम अली हैं.
Pakistan Boy Kills Drug Addict Father: पाकिस्तान के टिब्बा सुल्तानपुर में एक 15 वर्षीय लड़के ने अपने नशेड़ी पिता की गुस्से में आकार हत्या कर दी. क्योंकि वह अक्सर घर आने पर उसकी मां से शराब के नशे में मारपीट करता था. पिता की हत्या करने वाले लड़के का नाम अली हैं. फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़के को गिरफ्तार किया है. वह पाने जुर्म को कबूल कर लिया है.
पुलिस ने लड़के से हत्या के पीछे असली वजह पूछा तो उसने बाताया कि उसके पिता उसकी मां को शराब के नशे में घर आने पर झगड़ा करने के साथ ही पिटाई करते थे. जिससे वह परेशान हो गया. इसलिए उसने गुस्से में आकर पिता की हत्या कर दी. वारदात के बाद पुलिस ने जिस हथियार से अपनी पिता की हत्या की थी. उसे भी बरामद किया है. यह भी पढ़े: Pakistan: पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर व्यक्ति ने पत्नी, दो बेटियों की हत्या की
बताना चाहेंगे कि कुछ इसी तरह एक घटना पिछले महीने 24 अप्रैल को हुई थी. कार को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पिता और चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी. बेटे ने वारदात को तब अंजाम दिया. जब पेशे से वकील उसके पिता और चाचा अदालत से लौट रहे थे. उसी समय उसके बेटे ने उन्हें रोका और गोलीबारी शुरू कर दी. जिससे घटना स्थल पर ही पिता और चाचा की मौके पर ही मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

