Pakistan Terror Attack: स्वात घाटी में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमले में 10 व्यक्तियों की मौत

पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को एक पुलिस थाने पर हुए 'आत्मघाती हमले' में आठ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी.

Pakistan Terror Attack (Photo Credit: Twitter)

पेशावर, 24 अप्रैल: पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को एक पुलिस थाने पर हुए 'आत्मघाती हमले' में आठ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए. यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी. धमाका स्वात घाटी के कबाल थाने में हुआ. थाना परिसर में आतंकवाद-रोधी विभाग और एक मस्जिद भी है. खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी पूरे प्रांत में "हाई अलर्ट" पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमले में आठ पुलिसकर्मियों सहित 10 की मौत, 20 घायल

‘डॉन’ अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया कि सोमवार को स्वात के कबाल में आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) पुलिस थाने में हुए "संदिग्ध आत्मघाती हमले" में आठ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए.

हमले की तुरंत किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हाल के महीनों में पाकिस्तानी तालिबान ने सरकार के साथ संघर्ष विराम खत्म करने के बाद इसी तरह के हमलों का दावा किया है. जियो न्यूज ने बताया कि इससे पहले, जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) शफी उल्लाह गंडापुर ने कहा कि थाने के अंदर दो विस्फोट हुए, जिससे इमारत नष्ट हो गई.

पुलिस ने कहा कि कई लोग मलबे में दब गए हैं, जबकि घायलों को सैदु शरीफ टीचिंग अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस बीच, आसपास के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई.

गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने विस्फोट की निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने

कहा, "आतंकवाद को जल्द ही जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा." रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि केपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान ने भी विस्फोट की कड़ी निंदा की है और संबंधित अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड