पाक आर्मी चीफ बाजवा की गीदड़भभकी, कहा- हमारी फौज पूरी तरह से सक्षम, किसी भी खतरे का जवाब देने को तैयार

बता दें कि पाकिस्तान की और से आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जाता है. पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी कश्मीर में दहशतगर्दी की घटनाओं को अंजाम देते हैं

पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा (Photo Credit: ANI/File)

इस्लामाबाद:  पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बुधवार को कहा कि फौज ‘पूरी तरह से सक्षम’ है और देश के सामने आने वाले किसी भी खतरे का जवाब देने को तैयार है. वह रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय में आयोजित फॉरमेशन कमांडर्स के सालाना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. जनरल बाजवा ने फरवरी में भारत के साथ टकराव के दौरान ‘कड़ी प्रतिक्रिया’ देने की भी सराहना की.

बता दें कि पाकिस्तान की और से आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जाता है. पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी कश्मीर में दहशतगर्दी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. इसी साल फरवरी में दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति तब निर्माण हो गयी थी जब पुलवामा में CRPF के जवानों पर हमला हुआ था.

भारतीय वायुसेना ने इस हमले का एयरस्ट्राइक कर मकबूल जवाब दिया था. पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों में काफी तनाव भी बढ़ गया था.

With Bhasha Inputs

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े